Tunisha Sharma Death Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में उनके को-एक्टर और कथित ब्वॉयफ्रेंड शिजान मोहम्मद खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। दरअसल, महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने आज सीरियल के सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मौके पर मौजूद उनके साथियों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तुनिषा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जेजे हॉस्पिटल भेजा गया है। शव का पोस्टमार्टम कल यानी रविवार को किया जाएगा।
डीसीपी चंद्रकांत जाधव ने मीडिया से बात की और मामले पर जानकारी साझा की। अभी तक पुलिस सेट पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। तुनिषा शर्मा अपनी मां के साथ रहती थीं, उन्हें भी बुलाया गया था। डीसीपी के मुताबिक, तुनिषा की मां ने अपने बयान में अली बाबा के सह-कलाकार शीजान खान को दोषी ठहराया और कहा कि उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया जाना चाहिए। कहा जाता है कि शीजान और तुनिशा रिलेशनशिप में थे।
सेट पर मौजूद लोगों ने एक्ट्रेस को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वालीव थाने के अधिकारी कैलाश बर्वे ने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर है. सेट पर मौजूद लोगों का कहना है कि तुनिषा शर्मा की मौत आत्महत्या से हुई. हालांकि, पुलिस ने कहा कि वे सभी एंगल से जांच कर रहे हैं.