बाड़मेर
संविधान दिवस पर बाबा साहब को किया गया नमन

सिवाना: कस्बे के अम्बेडकर सर्कल पर संविधान दिवस के
अवसर पर कविता सेवा संस्थान के अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने संविधान
निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर कि प्रतिमा पर
माल्यार्पण कर डाॅ.भीमराव आम्बेडकर को नमन किया। अध्यक्ष राजपुरोहित ने
भारतीय संविधान एवं बाबा साहब व्यक्तित्व के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा
की। एक लोकतांत्रिक देश को चलाने के लिए संविधान का होना जरूरी हैं तभी
जाकर देश और देशवासियों जीवन महान बनता हैं। इसके बिना जीवन अधूरा ही रह
जाता है।इस अवसर पर कविता सेवा संस्थान के सदस्य मौजूद थें!
सांगरी टाइम्स हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और टेलीग्राम पर जुड़ें .
लेटेस्ट वीडियो के लिए हमारे YOUTUBEचैनल को विजिट करें