जीवाणा उपतहसील स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में दिखा उत्साह

- रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झलका देशभक्ति का जज्बा
_x000D_ _x000D_मोहन आलवाड़ा
_x000D_ _x000D_सायला। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जीवाणा उपतहसील मुख्यालय पर 71वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही फिजां में चारों तरफ देशभक्ति गीतों की धुन से पूरा वातावरण देशभक्तिमय बन गया। सर्दी के बावजूद विद्यार्थियों में काफी जोश व उत्साह देखा गया। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीवाणा के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों सहित प्रधानाचार्य सुशील जैन के द्वारा झंडारोहण कर परेड की सलामी ली गयी। उसके बाद मार्स पास्ट के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र- छात्राओं के साथ ग्रामीणों में भी काफी उत्साह नजर आया।
_x000D_ _x000D_कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर लिया भाग -
_x000D_ _x000D_इस अवसर पर जीवाणा विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
_x000D_ _x000D_नगर के इन विद्यालयों ने लिया भाग -
_x000D_ _x000D_उपतहसील स्तरीय कार्यक्रम में नगर के विनायक विद्या मंदिर, आदर्श विद्या मंदिर, न्यू नेहरू, राजेन्द्र गुरु पब्लिक व बजरंग बाल निकेतन विद्यालयों ने भाग लिया।
_x000D_ _x000D_ये हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम-
_x000D_ _x000D_कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। उसके बाद मंचासीन अथितियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात मार्स-पास्ट द्वारा तिरंगे की सलामी ली गयी। उसके बाद शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे नगर के विद्यालयों के नन्ने-मुन्ने बालक-बालिकाओं द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गयी। जिसमें खम्मा घणी....., मरुधरियाँ धोरा में......, धरती है बलिदान की.....,तिरंगा लहरेगा......, ए मेरी जमीं......, ओर रंग दे....., ए वतन मेरे... सहित एक से बढ़कर एक शानदार नृत्यों की प्रस्तुतियाँ दी गयी। इस दौरान विनायक विद्या मंदिर की नाटक मोबाइल की दुनिया व आदर्श विद्या मंदिर की नाटक संस्कार आकर्षण का केंद्र रही। जिसको देखकर लोग अपने आप को तालियाँ पीटने से नहीं रोक पाये. वही राजेन्द्र गुरु पब्लिक विद्यालय के भैया जागृत सोनी की सुरीली आवाज में गीत देश है पुकारता.... सराहनीय रहा। जिसको दर्शकों ने भावविभोर होकर सुना।
_x000D_ _x000D_प्रधानाचार्य ने किया आभार प्रकट-
_x000D_ _x000D_कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी मेहमानों, अतिथियों, मीडिया, कार्यक्रम के सफल सञ्चालन में पिछले छः-सात दिन से लगातार मेहनत कर रहे विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों, भामाशाहों आदि का विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता मगाराम द्वारा किया गया। आपको बता दे कि व्याख्याता मगाराम एक कुशल मंच संचालक है। जिन्होंने पुरे कार्यक्रम के दौरान अपने सञ्चालन के द्वारा कार्यक्रम को सम्पूर्णता की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाई। संस्था प्रधान जैन ने संचालक मगाराम व शारीरिक शिक्षक मनोज कुमार को भी इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
_x000D_ _x000D_आलवाड़ा में भी विद्यार्थियों में दिखा जोश -
_x000D_ _x000D_जीवाणा के निकटवर्ती आलवाड़ा ग्राम के राउ.प्रा.वि आलवाड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुबह सर्दी के मौसम में भी नन्हे मुन्ने बालकों में गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर काफी उत्साह नजर आया। इस दौरान कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यापक चन्द्र पाल सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने आगन्तुक सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इसी तरह रामदेव पब्लिक स्कूल में गणतंत्रदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा मार्स-पास्ट के बाद भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक हटा राम परमार ने किया। विद्यालय के संस्था प्रधान घेवा राम ने आगन्तुक मेहमानों का आभार प्रकट किया। इसी तरह आलवाड़ा के मारवाड़ पब्लिक स्कूल मे भी 71 वां गणतंत्र दिवस बङी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ध्वजारोहण विद्यालय के संस्था प्रधान माना राम के द्वारा किया गया। इस मौके पर जुजार सिंह सावला राम चौधरी माना राम चौधरी वाला राम नरसा राम ओम प्रकाश पीरा राम मोहन लाल भेरा राम कपुरा राम जोगाराम जेमा राम वगता राम के साथ समस्त विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में बालकों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसकी ग्राम वासियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।
_x000D_ _x000D__x000D_ _x000D_
सांगरी टाइम्स हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और टेलीग्राम पर जुड़ें .
लेटेस्ट वीडियो के लिए हमारे YOUTUBEचैनल को विजिट करें