जालोर
मोदरान में दुर्गा अष्टमी पर यज्ञ व महाआरती आयोजन सम्पन्न


जालोर/मोदरान।
कस्बे में स्थित श्री आशापुरी महोदरी माताजी मंदिर में आज शारदीय
नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर हवन व
महाआरती शुक्रवार सुबह दस बजे से आरम्भ कर शाम पांच बजे पूर्णा आरती और
महाआरती का आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ।
ईस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में पूजा व दर्शन के लिए आस-पास के गावों व शहरों से दर्शनार्थियों का आना जाना लगा रहा। वही कोरोना महामारी को देखते हुए दर्शनार्थियों की भीड़ कम ही नजर आई
वही
नवरात्रि महोत्सव को लेकर पुरे सात दिन दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन पंडित
आचार्य भीमाशंकर दवे, चम्पालाल त्रिवेदी, निखिल दवे, अरुण दवे सहीत यझमान
मदनसिंह राजपुरोहित, मांगीलाल सोढा, नरपत राजपुरोहित व पर्वत सिंह राठौड़
आदी ने पुरे दिन सुबह से वैदिक मंत्रों का गुणगान किया गया जिससे पुरे दिन
मोदरान नगर में वैदिक मंत्रों की गुंज सुनाई दी व यज्ञ से आस-पास का
वातावरण शुद्ध हो गया वही श्री आशापुरी महोदरी माताजी ट्रस्ट व्यवस्थापक
जोगसिंह राव, पुजारी डुंगर पुरी , भोपाल सिंह सोढा, किशोर मोदी , देवेंद्र
सोनगरा, पारस व अशोक सहित कई दर्शनार्थियों की उपस्थिति में महाअष्टमी हवन
व पूर्णाहुति देकर महा आरती का भव्य आयोजन किया गया।

सांगरी टाइम्स हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और टेलीग्राम पर जुड़ें .
लेटेस्ट वीडियो के लिए हमारे YOUTUBEचैनल को विजिट करें