लाइफस्टाइल
देश
नाशिक की मन्दाकिनी छब्बू पाटिल बनी नेशनल लेवल अवॉर्ड शो वीआ इंडिया अवार्ड्स की ब्रांड एम्बैस्डर

वीआ फेस ऑफ नाशिक 2020 एवं टॉप मॉडल ऑफ महाराष्ट्र 2020 रह
चुकी महाराष्ट्र राज्य के नाशिक जिले की मन्दाकिनी छब्बू पाटिल को वूमेन
एक्सीलेंस अचीवमेंट अवॉर्ड का ब्रांड एम्बैस्डर बनाया गया है। मन्दाकिनी को
अगले एक साल तक के लिए नेशनल लेवल अवॉर्ड शो वीआ के लिए ब्रांड एम्बेसडर
चुना गया है। मन्दाकिनी पाटिल पेशे से एक वैल्थ प्लानर और एमआईडीसी
कंसल्टेंट हैं और साथ ही पॉलिटिकल पार्टी इंडियन नेशनल कांग्रेस की सदस्य
भी हैं।
नेशनल लेवल पर
आयोजित होने वाले वीआ अवॉर्ड के फाउंडर हरीश सोनी हैं। उन्होंने बताया कि
इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में अपने दम पर खुद को प्रूव
कर चुकी व ख्याति प्राप्त महिलाओं को सम्मानित किया जाता है।
ब्रांड
एम्बेसडर बनाए जाने पर मन्दाकिनी पाटिल ने बताया कि इस शो के माध्यम से
महिला सशक्तिकरण का सन्देश देश के कोने कोने तक प्रसारित किया जाता है,
जिसका सारा क्रेडिट वीआ के फाउंडर हरीश सोनी और पूरी टीम को जाता है। साथ
ही आगे की एक्टिविटीज के लिए मैं इन सबको बधाई व शुभकामनाएँ देती हूँ।
सांगरी टाइम्स हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और टेलीग्राम पर जुड़ें .
लेटेस्ट वीडियो के लिए हमारे YOUTUBEचैनल को विजिट करें