
_x000D_ _x000D_
_x000D_ _x000D_
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले मेें बालेसर के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना मेें मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। गहलोत ने घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे घायलों को शीघ्र एवं बेहतर से बेहतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भीषण हादसे की सूचना से मैं व्यथित हूं और मृतकों के परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता स्वरूप मुख्यमंत्री राहत कोष से एक-एक लाख रुपये तथा घायलों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। गहलोत के निर्देश पर जयपुर के पास जोबनेर में गुरुवार को हुए सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को भी एक-एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई है।
_x000D_ _x000D__x000D_ _x000D_
सांगरी टाइम्स हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और टेलीग्राम पर जुड़ें .
लेटेस्ट वीडियो के लिए हमारे YOUTUBEचैनल को विजिट करें