जयपुर। फ्यूजन ग्रुप द्वारा आयोजित मिस राजस्थान 2026 के फिनाले मंथ का शनिवार को 11वां दिन ग्रूमिंग के नाम रहा। एमआई रोड स्थित वी सरोवर पोर्टिको में टेबल एटिकेट्स विशेषज्ञ एवं पेजेंट मेंटर यतेंद्र नेगी ने 28 फाइनलिस्ट को फॉर्मल डाइनिंग के शिष्टाचार की बारीकियां सिखाईं।

छुरी-कांटे से लेकर फोन तक — हर बात सिखाई

मिस राजस्थान की डायरेक्टर एकता जैन ने बताया कि यतेंद्र नेगी ने फाइनलिस्ट को छुरी-कांटा पकड़ने और उनके सही उपयोग की विधि समझाई। खाने में अतिरिक्त नमक न डालने, गिलास सही तरीके से पकड़ने और डाइनिंग टेबल पर मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे जरूरी शिष्टाचार भी बताए गए। लंच और डिनर टेबल पर किस प्रकार का व्यवहार अपेक्षित होता है — इस पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: ट्विंकल पुरोहित बनीं मिस राजस्थान 2025, 5000 प्रतिभागियों में से चुनी गईं टॉप 28 फाइनलिस्ट्स

एक महीने की ग्रूमिंग में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ

आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि यह मिस राजस्थान का 28वां संस्करण है। फिनाले मंथ में 9 दिन की गतिविधियों के तहत राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ अलग-अलग ग्रूमिंग सत्रों में फाइनलिस्ट को प्रशिक्षित कर रहे हैं। फिनाले वीक के दौरान सभी 28 फाइनलिस्ट जयपुर में रहकर ट्रेनिंग, ग्रूमिंग सत्र और सब-टाइटल इवेंट्स में भाग ले रही हैं।

4 जुलाई को बीएम बिरला ऑडिटोरियम में होगा ग्रैंड फिनाले

ग्रैंड फिनाले 4 जुलाई को बीएम बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित होगा। इसमें जेकेजे फैशन के ट्रेडिशनल डिजाइन, शिव ज्वेलर्स की पारंपरिक व राजपूती ज्वेलरी तथा परम्परा द ज्वैल्स की डायमंड ज्वेलरी शोकेस की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मिस राजस्थान, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया में पंजीकृत संस्था द्वारा आयोजित राजस्थान का सबसे पुराना ब्यूटी पेजेंट है, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पेजेंट के लिए प्रतिभागियों को सीधे प्रवेश दिलाता है।

यह भी पढ़ें: मिस राजस्थान 2025 प्रथम रनरअप मीनाक्षी छापोला बनी मिस ग्रांड राजस्थान 2026 मिस ग्रांड इंडिया में करेंगी राजस्थान को रिप्रजेंट