मेडिकल में पीजी के लिए अब एलन नेक्स्ट
कोटा, राजस्थान, भारत दिल्ली के एनसीयूआई ऑडिटोरियम में हुआ फेकल्टीज इंट्रोडक्शन एक्सक्लूसिव बेस्ट फैकल्टीज के साथ मिलेंगे बेस्ट रिजल्ट्स एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड अब मेडिकल स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवाएगा। नीट-यूजी परीक्षा के लिए देश में विख्यात एलन यह पहल ऐसे विद्यार्थियों की मदद के लिए करने […]
कोटा, राजस्थान, भारत
- दिल्ली के एनसीयूआई ऑडिटोरियम में हुआ फेकल्टीज इंट्रोडक्शन
- एक्सक्लूसिव बेस्ट फैकल्टीज के साथ मिलेंगे बेस्ट रिजल्ट्स
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड अब मेडिकल स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवाएगा। नीट-यूजी परीक्षा के लिए देश में विख्यात एलन यह पहल ऐसे विद्यार्थियों की मदद के लिए करने जा रहा है जिन्हें पीजी की तैयारी के लिए अलग-अलग फैकल्टीज के पास जाना पड़ता है। इस दौड़ में समय के साथ-साथ पैसा भी अधिक लगता है। नीट-पीजी की तैयारी के लिए एलन नेक्स्ट की घोषणा फेकल्टीज इंट्रोडक्शन के रूप में दिल्ली के हौजखास स्थित एनसीयूआई ऑडिटोरियम में की गई।
एलन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के चेयरमैन डॉ.बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि एलन श्रेष्ठता के लिए पहचाना जाता है, जिस तरह इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में एलन बेस्ट फैकल्टीज, बेस्ट सिस्टम और बेस्ट एनवायरमेंट देता है, अब यह सब नेक्स्ट की तैयारी में मिलेगा। यह शुरुआत नीट-पीजी, एफएमजीई, आईएनआई-सीईटी की तैयारी के लिए होगी। इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवश्यक सभी 19 विषयों की पढ़ाई ऑफलाइन और डिजिटल मोड पर करवाई जाएगी। इसके लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज एक्सक्लूसिव एलन के साथ जुड़कर विद्यार्थियों का भविष्य बनाने के लिए प्रयास करेगी। एलन नेक्स्ट के लिए बैच अप्रेल 2023 में शुरू होंगे।