निवारक चिकित्सा को बढ़ावा देने में अग्रणी बना जोगी आयुर्वेद, गुजरात में विस्तार की तैयारी

सूरत : कोरोना महामारी के बाद निवारक चिकित्सा यानी बीमारी से बचाव और स्वास्थ्य संरक्षण का विषय लोगों के बीच तेजी से महत्वपूर्ण हुआ है। ऐसे दौ...

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
July 30, 2026 • 1:28 PM | Surat  0
Last Edited By: Mamta Choudhary (1 hour ago)
हेल्थ
NEWS CARD
Logo
निवारक चिकित्सा को बढ़ावा देने में अग्रणी बना जोगी आयुर्वेद, गुजरात में विस्तार की तैयारी
“निवारक चिकित्सा को बढ़ावा देने में अग्रणी बना जोगी आयुर्वेद, गुजरात में विस्तार की तैयारी”
Favicon
Read more on sangritimes.com
30 Jul 2026
https://www.sangritimes.com/lifestyle/health/jogi-ayurveda-a-pioneer-in-promoting-preventive-medicine-prepares-for-expansion-in-gujarat
Copied
निवारक चिकित्सा को बढ़ावा देने में अग्रणी बना जोगी आयुर्वेद, गुजरात में विस्तार की तैयारी
निवारक चिकित्सा को बढ़ावा देने में अग्रणी बना जोगी आयुर्वेद, गुजरात में विस्तार की तैयारी

सूरत : कोरोना महामारी के बाद निवारक चिकित्सा यानी बीमारी से बचाव और स्वास्थ्य संरक्षण का विषय लोगों के बीच तेजी से महत्वपूर्ण हुआ है। ऐसे दौर में सूरत स्थित जोगी आयुर्वेद अस्पताल प्राचीन आयुर्वेदिक सिद्धांतों को आधुनिक चिकित्सकीय पद्धतियों और मरीजों के लिए व्यक्तिगत उपचार के साथ जोड़कर आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा देने वाले प्रमुख संस्थानों में अपनी पहचान बना रहा है।

अनुभवी आयुप्रेन्योर श्री निलेश जोगल द्वारा स्थापित जोगी आयुर्वेद पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था का मानना है कि बीमारी का उपचार करना जितना जरूरी है, उतना ही महत्वपूर्ण स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य को बनाए रखना भी है। वर्तमान में सूरत में जोगी आयुर्वेद के दो केंद्र संचालित हो रहे हैं। संस्था की ओर से गुजरात का सबसे बड़ा आयुर्वेद अस्पताल स्थापित करने की भी योजना है।

कोरोना महामारी ने लोगों की स्वास्थ्य के प्रति सोच में बड़ा बदलाव किया है। अब लोग केवल बीमारियों के इलाज तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि बीमारी से बचाव और स्वास्थ्य संरक्षण को भी पहले की तुलना में अधिक महत्व देने लगे हैं। न्यूट्रास्यूटिकल्स और हर्बल उपचारों की मांग में भी वृद्धि हुई है। चिकित्सकों का मानना है कि बेहतर स्वास्थ्य केवल दवाओं के माध्यम से ही कायम नहीं रखा जा सकता, बल्कि इसके लिए जीवनशैली और खान-पान की आदतों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यही वजह है कि आयुर्वेद के प्रति लोगों की रुचि एक बार फिर बढ़ी है।

rss_feed Disclaimer
Story published through syndicated feed.
favorite Follow us for the latest updates:

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter