हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–5: ग्रूमिंग सेशन से निखरा नन्हे सितारों का आत्मविश्वास

नन्हे मॉडल्स ने हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 में दिखाया दमदार आत्मविश्वास। ग्रूमिंग सेशन ने कैसे बदली बच्चों की पर्सनैलिटी, पढ़ें पूरी खबर।

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
June 28, 2026 • 4:22 PM | जयपुर  0
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–5: ग्रूमिंग सेशन से निखरा नन्हे सितारों का आत्मविश्वास
“हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–5: ग्रूमिंग सेशन से निखरा नन्हे सितारों का आत्मविश्वास”
Favicon
Read more on www.sangritimes.com/s/e49e0a
28 Jun 2026
https://www.sangritimes.com/s/e49e0a
Copied
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–5: ग्रूमिंग सेशन से निखरा नन्हे सितारों का आत्मविश्वास
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–5: ग्रूमिंग सेशन से निखरा नन्हे सितारों का आत्मविश्वास

हेरिटेज किड्स फैशन शो (HKFS) सीजन–5 के दो दिवसीय ग्रूमिंग सेशन शनिवार को निर्माण नगर स्थित डी एंड डी सैलून में शुरू हुए। इन सेशन्स में 1 से 16 वर्ष तक के नन्हे प्रतिभागियों को फैशन, रैंप वॉक, डांस और स्टेज प्रेजेंस से जुड़ी प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जा रही है। पहले दिन बच्चों की मासूम शरारतों, आत्मविश्वास और स्टाइल ने पूरे सेशन को यादगार बना दिया। आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छुपी प्रतिभा को निखारते हुए उन्हें फिनाले के लिए आत्मविश्वास से भरपूर तैयार करना रहा। कार्यक्रम में चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी, जीवन, विपिन, अंकिता सहित अन्य मौजूद रहे। 

मेकअप व ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी सोलंकी ने बच्चों और उनके अभिभावकों को ग्रूमिंग से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए और सादगी के साथ स्टाइल की अहमियत समझाई। स्किन केयर, हेयर स्टाइल और स्टेज लुक पर खास ध्यान दिया गया, ताकि बच्चे अपनी उम्र के अनुरूप नेचुरल व कॉन्फिडेंट नजर आएं।

बच्चों ने सीखी रैंप वॉक, पोज़िंग और स्टेज प्रेजेंस की बारीकियां

एलीट मिस राजस्थान 2025 की टॉप फाइनलिस्ट व ग्रूमिंग एक्सपर्ट  शगुन भारद्वाज ने बच्चों को रैंप वॉक, पोज़िंग और स्टेज प्रेजेंस की बारीकियां सिखाईं। रैंप पर चलते नन्हे कदम, मुस्कान के साथ दिए गए पोज़ और आत्मविश्वास से भरी चाल ने सभी का दिल जीत लिया। डांस सेशन में बच्चों को बॉडी मूवमेंट, एक्सप्रेशन और रिदम की ट्रेनिंग दी गई, जिसे उन्होंने खेल-खेल में खूब एंजॉय किया।

bolt यह भी जरूर पढ़ें

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter