'एक्टर के तौर पर मैं हमेशा कुछ अलग और अनोखा करना चाहती हूं' — निहारिका चौकसे

हाल ही में ऑन एयर हुआ प्रतीक शर्मा और पार्थ शाह का नया टीवी शो ‘तुम से तुम तक’, स्टूडियो एलएसडी के बैनर तले बना है।

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
July 11, 2025 • 5:42 PM  0
टेलीविज़न
NEWS CARD
Logo
'एक्टर के तौर पर मैं हमेशा कुछ अलग और अनोखा करना चाहती हूं' — निहारिका चौकसे
“'एक्टर के तौर पर मैं हमेशा कुछ अलग और अनोखा करना चाहती हूं' — निहारिका चौकसे”
Favicon
Read more on sangritimes.com
11 Jul 2025
https://www.sangritimes.com/niharika-chouksey-on-doing-unique-roles-in-tum-se-tum-tak
Copied
'एक्टर के तौर पर मैं हमेशा कुछ अलग और अनोखा करना चाहती हूं' — निहारिका चौकसे
'एक्टर के तौर पर मैं हमेशा कुछ अलग और अनोखा करना चाहती हूं' — निहारिका चौकसे

हाल ही में ऑन एयर हुआ प्रतीक शर्मा और पार्थ शाह का नया टीवी शो ‘तुम से तुम तक’, स्टूडियो एलएसडी के बैनर तले बना है। इस शो में निहारिका चौकसे और शरद केलकर मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। यह कहानी एक ऐसे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें उम्र का बड़ा फासला है, लेकिन इसे बेहद गरिमा और संवेदनशीलता से दर्शाया गया है।

निहारिका चौकसे इस शो को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “जब मैंने इस शो का कॉन्सेप्ट सुना, तो मुझे यह बहुत ही दिलचस्प और अलग लगा। एक एक्टर के तौर पर मैं हमेशा कुछ नया और हटकर करना चाहती हूं। ऐसे किरदार जो समाज की सामान्य सोच से परे हों, मुझे चुनौती देने के साथ-साथ आत्मसंतोष भी देते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “शुरुआत में अनु का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन धीरे-धीरे मैं उसके व्यक्तित्व में ढल गई हूं। यह शो सिर्फ उम्र के फासले की कहानी नहीं है, बल्कि यह एक गहरी भावनात्मक यात्रा है—जिसमें रिश्तों की समझ, जुड़ाव और आत्मीयता झलकती है।”

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter