बड़वाह में वाह-वाह के शोर के साथ हुआ विराट कवि सम्मलेन का आयोजन 

बड़वाह में हास्य कवि संदीप शर्मा द्वारा संचालित कवि सम्मलेन में, जाने-माने कवियों ने छेड़ी कविताओं की तान

Radhika Joshi
Radhika Joshi Verified Local Voice • 01 May, 2026 Author
October 8, 2022 • 5:01 PM  0
मध्य प्रदेश
NEWS CARD
Logo
बड़वाह में वाह-वाह के शोर के साथ हुआ विराट कवि सम्मलेन का आयोजन 
“बड़वाह में वाह-वाह के शोर के साथ हुआ विराट कवि सम्मलेन का आयोजन ”
Favicon
Read more on sangritimes.com
8 Oct 2022
https://www.sangritimes.com/with-the-noise-of-wah-wah-in-badwah-organized-a-great-poet-conference
Copied
बड़वाह में वाह-वाह के शोर के साथ हुआ विराट कवि सम्मलेन का आयोजन 
बड़वाह में वाह-वाह के शोर के साथ हुआ विराट कवि सम्मलेन का आयोजन 

बड़वाह: देश को अपनी बेशकीमती कला की सौगात देने वाले मशहूर हास्य कवि व अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों के संचालक, संदीप शर्मा द्वारा 3 अक्टूबर, 2022 सोमवार को बड़वाह में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से ताल्लुक रखने वाले जाने-माने कवियों ने हाजिरी लगाई और अपनी कला के माध्यम से बेशकीमती कविताओं की तान छेड़ी। इन कवियों में मुख्य रूप से श्री प्रताप फौजदार, आगरा; श्री सुदीप भोला, दिल्ली; श्वेता सिंह, वडोदरा, गुजरात और श्री नागेंद्र राजगढ, राजस्थान मौजूद रहे, और एक से बढ़कर एक कविताओं के माध्यम से श्रोताओं का मन मोह लिया। विराट कवि सम्मेलन का आयोजन श्री कंवर कॉलोनी उत्सव समिति, बड़वाह द्वारा किया गया। 

धार से ताल्लुक रखने वाले कवि और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के संचालक, संदीप शर्मा ने अपनी कविताओं में हास्य रस का बघार लगाकर सम्मेलन में जान डाल दी। बड़वाह में हुए इस विराट कवि सम्मलेन के बारे में कवि कहते हैं, "प्रभु श्री ओंकारेश्वर की धरती के इतने समीप कवि सम्मलेन का संचालन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के समान ही है। माँ नर्मदा के तट पर आना ही पुण्य से होता है। शास्त्र कहते हैं कि जो पुण्य गंगा में स्नान से मिलता है, वह नर्मदा के सिर्फ दर्शन से मिल जाता है। बड़वाह के रहवासियों में कविताओं का खासा जुनून है। तालियों की गड़गड़ाहट और वाह-वाह के शोर के बीच से होता हुआ सम्मेलन खूब जानदार रहा। मैं इसे प्रभु का आशीर्वाद ही समझूँगा यदि भविष्य में फिर यहाँ की धरती पर कवि सम्मेलन करने का अवसर मिले।" 

गौरतलब है कि कवि संदीप शर्मा का कविताओं से नाता लगभग 30 वर्ष पुराना है। देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित सम्मेलनों में शामिल हुए लाखों लोग कवि शर्मा के काव्य पाठ में गगन भेदी तालियों की गूँज के गवाह बने हैं। सोनी टीवी के अत्यधिक लोकप्रिय धारावाहिक 'वाह वाह' में संदीप शर्मा जज रहे। जी टीवी के धारावाहिक 'क्योंकि यह है हास्य कवि मुकाबला' में संदीप शर्मा ने विजेता होकर अद्भुत सफलता प्राप्त की। इसके अलावा एनडीटीवी के धारावाहिक 'अर्ज किया है', एशियन टीवी के धारावाहिक 'हँस गुल्ले', ईटीवी के धारावाहिक 'गुदगुदी', 'कबीरा खड़ा बाजार में', 'होली हंगामा' और 'कलांजली', लाइव इंडिया के धारावाहिक 'क्या बात है' और 'बहुत खूब' के अनेक भागों में करोड़ों दर्शकों द्वारा संदीप शर्मा को खूब सराहा गया। कविता जगत में अनूठी लोकप्रियता प्राप्त संदीप शर्मा के संचालन में हुए अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को बड़वाह में भी खूब प्रशंसा प्राप्त हुई है।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Radhika Joshi Verified Local Voice • 01 May, 2026 Author

Journalist & Writer

Popular Posts

1
AICTE और OPPO India ने पूरे देश के कॉलेजों में ‘जनरेशन ग्रीन’ अभियान के अंतर्गत ई-वेस्ट अवेयरनेस कार्यक्रम शुरू किया
2
लिंग्यास ललिता देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंसेज ने यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, ब्रातिस्लावा, स्लोवाकिया के साथ अकादमिक पत्रिकाओं में प्रकाशन रणनीतियों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया
3
एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगा 'एजीएल'- रणबीर कपूर
4
विश्व प्रसिध्द मूर्तिकार नरेश कुमावत ने फिर से बढ़ाई बनारस के नमो घाट की खूबसूरती
5
श्री मनन कुमार मिश्रा जी के अद्वितीय योगदान पर प्रकाश: चंडीगढ़ के राष्ट्रीय सम्मेलन में एडवोकेट प्रताप सिंह का मार्गदर्शन
home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter