जयपुर में मिस ओशियन वर्ल्ड 2025 की जोरदार शुरुआत, 20 देशों की प्रतिभागी पहुंची ग्रासफील्ड वैली

मिस ओशियन वर्ल्ड 2025 की शुरुआत जयपुर में, 20 देशों की प्रतियोगी और फिनाले 24 अगस्त को

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
August 18, 2025 • 9:17 PM  0
ब्यूटी पेजेंट
NEWS CARD
Logo
जयपुर में मिस ओशियन वर्ल्ड 2025 की जोरदार शुरुआत, 20 देशों की प्रतिभागी पहुंची ग्रासफील्ड वैली
“जयपुर में मिस ओशियन वर्ल्ड 2025 की जोरदार शुरुआत, 20 देशों की प्रतिभागी पहुंची ग्रासफील्ड वैली”
Favicon
Read more on sangritimes.com
18 Aug 2025
https://www.sangritimes.com/miss-ocean-world-2025-jaipur-20-country
Copied
जयपुर में मिस ओशियन वर्ल्ड 2025 की जोरदार शुरुआत, 20 देशों की प्रतिभागी पहुंची ग्रासफील्ड वैली
जयपुर में मिस ओशियन वर्ल्ड 2025 की जोरदार शुरुआत, 20 देशों की प्रतिभागी पहुंची ग्रासफील्ड वैली

जयपुर, राजस्थान | गुलाबी नगर जयपुर इन दिनों मिस ओशियन वर्ल्ड 2025 के भव्य आयोजन का गवाह बन रहा है, जहाँ 20 देशों की सुंदरियों का स्वागत ग्रासफील्ड वैली में हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले 24 अगस्त को जयपुर के प्रसिद्ध स्थल ग्रासफील्ड वैली, दिल्ली रोड पर आयोजित होगा।

कार्यक्रम की भव्य शुरुआत वेलकम सेरेमनी और सेश सेरेमनी के साथ हुई, जिसमें सभी देशों की प्रतिनिधियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत हुआ। आयोजक फ़्यूजन ग्रुप के निदेशक योगेश मिश्रा एवं निमिषा मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में बताया, “जयपुर को विश्वस्तरीय मंच पर प्रस्तुत करते हुए, हमारा उद्देश्य न केवल सुंदरता को बल्कि संस्कृतिक आदान-प्रदान और पर्यटन को भी प्रोत्साहित करना है।”

मिस ओशियन वर्ल्ड 2025 में यूनाइटेड किंगडम, तुर्की, जापान, इथोपिया, साउथ सूडान, घाना, चेक रिपब्लिक, जिम्बाब्वे, जांबिया, अल्बानिया, लातविया, पोलैंड, अफगानिस्तान, इंडिया, ताजिकिस्तान, बांग्लादेश, तंजानिया, साउथ अफ्रीका आदि 20 देश अपनी प्रतिभाओं के साथ भाग ले रहे हैं। आयोजक टीम का कहना है कि इतनी विविध संस्कृतियों और राष्ट्रीयताओं का एक मंच पर आना जयपुर के इतिहास में पहली बार है।

पहले दिन के आयोजन के बाद, आगामी कार्यक्रमों में फोटोजेनिक राउंड और इवनिंग गाउन राउंड आयोजित किए जाएंगे जिसमें प्रतिभागी अपनी सुंदरता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करेंगी। मिस ओशियन वर्ल्ड के निदेशक सी. पी. राठौर ने बताया, “तीसरे दिन का विशेष आकर्षण रहेगा - जयपुर टूर। इसमें प्रतियोगियों को जयपुर के ऐतिहासिक स्मारकों, लोक संस्कृति, रसोई और विरासत से अवगत कराया जाएगा।”

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter