चमचमाती रात में टॉप फाइनलिस्ट मॉडल्स के साथ नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज़ इंडिया ग्लैम का ग्रांड फिनाले हुआ सम्पन्न

ख्वाईश नायक को 11 लाख के साथ मिला मिस वर्ल्ड 2025 का ख़िताब तो पायल प्रजापत बनी मिस इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल 2025.

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
January 3, 2025 • 5:10 PM  0
ब्यूटी पेजेंट
NEWS CARD
Logo
चमचमाती रात में टॉप फाइनलिस्ट मॉडल्स के साथ नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज़ इंडिया ग्लैम का ग्रांड फिनाले हुआ सम्पन्न
“चमचमाती रात में टॉप फाइनलिस्ट मॉडल्स के साथ नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज़ इंडिया ग्लैम का ग्रांड फिनाले हुआ सम्पन्न”
Favicon
Read more on sangritimes.com
3 Jan 2025
https://www.sangritimes.com/the-grand-finale-of-the-national-beauty-pageant-miss-and-mrs-india-glam-concluded-on-a-glittering-night
Copied
चमचमाती रात में टॉप फाइनलिस्ट मॉडल्स के साथ नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज़ इंडिया ग्लैम का ग्रांड फिनाले हुआ सम्पन्न
चमचमाती रात में टॉप फाइनलिस्ट मॉडल्स के साथ नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज़ इंडिया ग्लैम का ग्रांड फिनाले हुआ सम्पन्न

-- तन्नू सोलंकी बनी मिस इंडिया ग्लैम 2025 और सब इंस्पेक्टर हेमलता शर्मा को मिला मिसेज इंडिया ग्लैम 2025 का टाइटल। 

-- विनर्स को मिला कार, दो स्कूटी के अलावा 18 लाख रुपए के कैश प्राइज़। 

रविसूर्या ग्रुप एवं अनंता स्पा एंड रिसोर्ट जयपुर के सहयोग से आयोजित किए गए नेशनल ब्यूटी पैजेंट मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम सीजन 6 का ग्रांड फिनाले जयपुर-दिल्ली हाईवे स्थित अनंता रिसॉर्ट में संपन्न हुआ। जहां नववर्ष 2025 का स्वागत करते हुए सजाई गई मनमोहक शाम में मॉडल तन्नु सोलंकी ने अन्य प्रतिभागियों से आगे निकलते हुए मिस इंडिया ग्लैम 2025 का खिताब स्विफ्ट कार के साथ जीता, वहीं 11 लाख के कैश प्राइज़ के साथ मिस इंडिया ग्लैम वर्ल्ड का क्राउन ख्वाहिश नायक ने अपने नाम किया। देश के सबसे प्रतिष्ठित इस ब्यूटी पेजेंट में राजस्थान पुलिस सेवा में कार्यरत वैशाली नगर पुलिस थाने की सब इंस्पेक्टर हेमलता शर्मा ने मिसेज इंडिया ग्लैम 2025 का टाइटल अपने नाम कर अपनी प्रतिभा दर्शाई। 

मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम के फाउंडर डायरेक्टर पवन टांक ने बताया कि ग्रांड फिनाले शो में रंग बिरंगी लाइटों की रोशनी और हाई वोल्टेज म्यूजिक की धुनों के बीच 4 फैशन सिक्वेंस हुई, जिसमें मंदाकिनी साड़ीज का ब्राइडल कलेक्शन शोकेस किया। मॉडल्स की खूबसूरती में एसकेजे ज्वैलर्स के लाइटवेट और ब्राइडल कलेक्शन ने चार चांद लगाए। कोरियोग्राफर राहुल शर्मा के निर्देशन में हुए इस ब्यूटी पेजेंट में सभी फाइनलिस्ट ने कड़ी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा को इस कदर प्रदर्शित किया कि ज्यूरी मेंबर्स के लिए भी विनर चुनने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मॉडल्स की खूबसूरती के साथ ही स्टाइल, कैटवॉक, सेल्फ प्रेजेंटेशन, बॉडी लैंग्वेज, माइंड ऑफ प्रेजेंस आदि की परख कर ज्यूरी ने विजेताओं के नामों को घोषणा की। आयोजन के मुख्य सहयोगियों में फ़र्स्ट इंडिया, भारत 24 अनंता रिसोर्ट जयपुर, एसकेजे ज्वैलर्स, मन्दाकनी साड़ीज, बेराला ग्रुप ,एसजीएम आउटडोर, इंडो एडवरटाइज़िंग, रोसाडो लग्ज़री लाउंज, ए इन्फिनिटी टेकओवर एवं आरके इवेंट्स शामिल रहे।

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter