कक्षा 10 के छात्रों के लिए Padhle लाएगा भारत का सबसे किफ़ायती बोर्ड 2027 क्रैश कोर्स ‘विजय बैच’
नई दिल्ली, 3 नवंबर : बोर्ड परीक्षाओं में करीब 100 दिन बाकी रहते हुए एडटेक प्लेटफॉर्म Padhle ने कक्षा 10 के छात्रों के लिए अपने नए क्रैश कोर्...
नई दिल्ली, 3 नवंबर : बोर्ड परीक्षाओं में करीब 100 दिन बाकी रहते हुए एडटेक प्लेटफॉर्म Padhle ने कक्षा 10 के छात्रों के लिए अपने नए क्रैश कोर्स ‘विजय बैच’ की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, यह भारत का सबसे किफ़ायती कक्षा 10 क्रैश कोर्स होगा और नवंबर महीने से उपलब्ध होगा।
Padhle पिछले कुछ हफ़्तों में कक्षा 10 के छात्रों को बड़ी मात्रा में मुफ़्त study material दे चुका है। इसमें 30 कॉम्पिटेंसी-आधारित प्रश्न PDF, सभी subjects के लिए 21 मुफ्त sample papers और हाइलाइट्स वाली एनोटेटेड NCERT शामिल है, जिन्हें आमतौर पर छात्रों को खरीदना पड़ता है।
कंपनी के अनुसार, sample paper वाले उसके एक वीडियो को एक दिन से कम समय में 50,000 से अधिक बार देखा गया और लगभग 10,000 छात्रों ने क्रैश कोर्स की वेटलिस्ट में enroll किया है | ट्रैफिक इतना अधिक था कि कंपनी की वेबसाइट कुछ समय के लिए बंद हो गई थी।