सूरज की रोशनी से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत लिख रही है उग्रसेन सोलर एनर्जी
नोएडा (उत्तर प्रदेश) [भारत] : जब किसी उद्यमी के इरादे सूरज की तरह अटल हों, तो व्यापार सिर्फ मुनाफे का सौदा नहीं रह जाता, बल्कि समाज को रोशन...
नोएडा (उत्तर प्रदेश) [भारत] : जब किसी उद्यमी के इरादे सूरज की तरह अटल हों, तो व्यापार सिर्फ मुनाफे का सौदा नहीं रह जाता, बल्कि समाज को रोशन करने का माध्यम बन जाता है। भारत के सौर ऊर्जा (Solar Energy) मानचित्र पर उग्रसेन सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (://ugrasensolar.com) आज एक ऐसे ही विश्वास और क्रांति का दूसरा नाम बन चुकी है। पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पूरे भारत के लिए अधिकृत नेशनल वेंडर (National Vendor) होने के साथ-साथ, कंपनी ने देश के हर जिले में '₹0 फ्रेंचाइजी फीस और 100% ब्रांड आज़ादी' का ऐसा अनूठा मॉडल खड़ा किया है, जो पारंपरिक व्यापार की पुरानी दीवारों को गिरा रहा है।
उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय (UP) ने की सराहना और दी आधिकारिक मंजूरी
उग्रसेन सोलर के इस पारदर्शी और जनहितैषी बिजनेस मॉडल को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बड़ी मान्यता मिली है। उत्तर प्रदेश में 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM Yuva Udyami Yojana)' का संचालन कर रहे उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय (Directorate of Industries and Enterprise Promotion, UP) ने कंपनी के फ्रेंचाइजी मॉडल की विशेष सराहना करते हुए इसे आधिकारिक रूप से अप्रूव (मंज़ूर) किया है। इसके तहत यूपी के युवा उद्यमी सरकारी लोन सहायता लेकर आसानी से अपना सोलर व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जबकि देश के अन्य सभी राज्यों और जिलों के लिए भी यही जीरो-फीस फ्रेंचाइजी मॉडल समान रूप से उपलब्ध है।