एयू जयपुर मैराथन 2026 का प्रोमो रन बना फिटनेस का भव्य उत्सव
सेंट्रल पार्क में रनर्स ने जोश और ऊर्जा के साथ लगाई दौड़जयपुर, 11 जनवरी 2026: एयू जयपुर मैराथन 2026 की तैयारियों को नई ऊर्जा देते हुए रविवार सुबह सेंट्रल पार्क, जयपुर में आयोजित ‘एयू जयपुर मैराथन प्रोमो रन’ ने शहर को फिटनेस और सकारात्मकता के रंग में रंग दिया। सर्द सुबह के साथ शुरू हुए इस आयोजन में रनर्स, फिटनेस...
सेंट्रल पार्क में रनर्स ने जोश और ऊर्जा के साथ लगाई दौड़
जयपुर, 11 जनवरी 2026: एयू जयपुर मैराथन 2026 की तैयारियों को नई ऊर्जा देते हुए रविवार सुबह सेंट्रल पार्क, जयपुर में आयोजित ‘एयू जयपुर मैराथन प्रोमो रन’ ने शहर को फिटनेस और सकारात्मकता के रंग में रंग दिया। सर्द सुबह के साथ शुरू हुए इस आयोजन में रनर्स, फिटनेस एन्थूजियास्ट्स और युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। इस प्रोमो रन की शुरुआत संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं सुरेश मिश्रा द्वारा फ्लैग ऑफ के साथ की गई। इस दौरान एयू जयपुर मैराथन के सीईओ और आईआईईएमआर के निदेशक मुकेश मिश्रा, जयपुर रनर्स क्लब के को-फाउंडर रवि गोयनका, प्रेसिडेंट प्रवीण तिजारिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
