बाड़मेर में देवर-भाभी ने पेड़ से लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग का मामला

बाड़मेर के बाखासर क्षेत्र में देवर-भाभी ने पेड़ से एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग की आशंका।

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
March 9, 2026 • 12:25 PM  0
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर में देवर-भाभी ने पेड़ से लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग का मामला
“बाड़मेर में देवर-भाभी ने पेड़ से लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग का मामला”
Favicon
Read more on sangritimes.com
9 Mar 2026
https://www.sangritimes.com/barmer-devar-bhabhi-suicide-bakhasar-case
Copied
बाड़मेर में देवर-भाभी ने पेड़ से लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग का मामला
बाड़मेर में देवर-भाभी ने पेड़ से लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग का मामला

बाड़मेर. जिले के बाखासर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कथित प्रेम प्रसंग के चलते देवर और भाभी ने एक ही फंदे से पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव गांव से कुछ दूरी पर सुनसान इलाके में एक बबूल के पेड़ से लटके हुए मिले, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बाड़मेर जिले के बाखासर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक और उसकी भाभी मंगलवार रात को घर से बिना किसी को बताए निकल गए थे। सुबह जब परिवार के अन्य सदस्य जागे तो दोनों घर पर मौजूद नहीं मिले। परिजनों ने पहले घर और आसपास के इलाके में उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

इसी दौरान गांव के पास बकरियां चरा रहे एक युवक की नजर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित एक बबूल के पेड़ पर पड़ी, जहां दो लोगों के शव एक ही फंदे से लटके हुए दिखाई दिए। युवक ने तुरंत इस बारे में ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बाद में मृतकों की पहचान गांव के ही देवर और भाभी के रूप में हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही बाखासर थानाधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu