फिल्म 'आराध्य' 18 जुलाई को होगी रिलीज़

सत्यनारायण कथा पर आधारित फिल्म "आराध्य" 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। सुजीत गोस्वामी ने निर्देशन व लेखन किया है।

Radhika Joshi
Radhika Joshi Verified Local Voice • 01 May, 2026 Author
July 15, 2025 • 11:48 AM  0
सिनेमा
NEWS CARD
Logo
फिल्म 'आराध्य' 18 जुलाई को होगी रिलीज़
“फिल्म 'आराध्य' 18 जुलाई को होगी रिलीज़”
Favicon
Read more on sangritimes.com
15 Jul 2025
https://www.sangritimes.com/film-aradhya-release-on-july-18
Copied
फिल्म 'आराध्य' 18 जुलाई को होगी रिलीज़
फिल्म 'आराध्य' 18 जुलाई को होगी रिलीज़

मुंबई : हिंदी सिनेमा में एक नई पेशकश के रूप में फीचर फिल्म "आराध्य" 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। यह फिल्म अर्धनारीश्वर क्रिएशंस के बैनर तले निर्मित है, जिसके निर्माता प्रोफेसर अमरनाथ शर्मा (डैडी) और सह-निर्माता तुषार शर्मा हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन बनारस निवासी सुजीत गोस्वामी ने किया है।

फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के चुनार, मिर्जापुर में की गई है। आराध्य का टीज़र और ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर जारी किया जा चुका है और इसे दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

निर्देशक की दूसरी फिल्म

निर्देशक सुजीत गोस्वामी की यह दूसरी फीचर फिल्म है। उन्होंने इससे पहले रंगमंच पर नाटक, टेलीविज़न धारावाहिकों में अभिनय, लेखन और निर्देशन किया है। यशराज फिल्म्स, धर्मा प्रोडक्शन और फैंटम जैसे बड़े बैनरों के साथ भी वह अभिनेता और लाइन प्रोड्यूसर के रूप में काम कर चुके हैं।

Radhika Joshi Verified Local Voice • 01 May, 2026 Author

राधिका जोशी Sangri Times में फैशन और एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वे फैशन ट्रेंड्स, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जगत की खबरों को कवर करती हैं और अपनी रिपोर्टिंग में सटीकता तथा ताज़गी बनाए रखने का प्रयास करती हैं, ताकि पाठकों को भरोसेमंद और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter