बॉलीवुड फिल्म तेरे इश्क़ दा दीदार का एल्बम सॉन्ग ‘घर बना दे’ 20 दिसंबर को होगा रिलीज़, बीकानेर के राज सिध ने बढ़ाया जिले का मान
बॉलीवुड की आने वाली फिल्म तेरे इश्क़ दा दीदार इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का एल्बम सॉन्ग ‘घर बना दे’ आगामी 20 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रहा है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। इस भावनात्मक गीत को अपनी सुरीली और जादुई आवाज़ से सजाया है राज सिध ने, जो राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ से ताल्लुक रखते हैं। कम उम्र में ही लाखों दिलों पर राज करने वाले राज सिध आज तेजी से उभरते हुए सिंगर के रूप में अपनी...
बॉलीवुड की आने वाली फिल्म तेरे इश्क़ दा दीदार इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का एल्बम सॉन्ग ‘घर बना दे’ आगामी 20 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रहा है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। इस भावनात्मक गीत को अपनी सुरीली और जादुई आवाज़ से सजाया है राज सिध ने, जो राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ से ताल्लुक रखते हैं। कम उम्र में ही लाखों दिलों पर राज करने वाले राज सिध आज तेजी से उभरते हुए सिंगर के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।
गीत ‘घर बना दे’ एक रोमांटिक और दिल को छू लेने वाला गाना है, जो प्यार, अपनापन और रिश्तों की गहराई को खूबसूरती से दर्शाता है। फिल्म के निर्माता विक्की जी ने बताया कि इस फिल्म की पूरी टीम मुंबई (बॉम्बे) से है और फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेरे इश्क़ दा दीदार दर्शकों के दिलों को छूने वाली एक बेहद खास फिल्म साबित होगी।