पारुल सिंह बनीं मिस ओशियन इंडिया 2025, मिस ओशियन वर्ल्ड में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व

 जयपुर की पारुल सिंह ने मिस ओशियन इंडिया 2025 का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब राजस्थान की किसी प्रतिभागी ने यह राष्ट्रीय स्तर का ताज अपने नाम किया है। इस भव्य प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर स्थित बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में किया गया, जिसका संचालन प्रसिद्ध ब्यूटी पेजेंट आयोजकों योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा द्वारा...

Radhika Joshi
Radhika Joshi Verified Local Voice • 01 May, 2026 Author
July 26, 2025 • 1:23 PM  0
ब्यूटी पेजेंट
NEWS CARD
Logo
पारुल सिंह बनीं मिस ओशियन इंडिया 2025, मिस ओशियन वर्ल्ड में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व
“पारुल सिंह बनीं मिस ओशियन इंडिया 2025, मिस ओशियन वर्ल्ड में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व”
Favicon
Read more on sangritimes.com
26 Jul 2025
https://www.sangritimes.com/miss-ocean-india-2025-parul-singh
Copied
पारुल सिंह बनीं मिस ओशियन इंडिया 2025, मिस ओशियन वर्ल्ड में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व
पारुल सिंह बनीं मिस ओशियन इंडिया 2025, मिस ओशियन वर्ल्ड में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व

जयपुर की पारुल सिंह ने मिस ओशियन इंडिया 2025 का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब राजस्थान की किसी प्रतिभागी ने यह राष्ट्रीय स्तर का ताज अपने नाम किया है।

इस भव्य प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर स्थित बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में किया गया, जिसका संचालन प्रसिद्ध ब्यूटी पेजेंट आयोजकों योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा द्वारा संचालित फ्यूजन ग्रुप ने किया।

मिस राजस्थान 2025 की फाइनलिस्ट रही पारुल सिंह ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ इस खिताब की तैयारी भी पूरी लगन से की। उन्होंने अपनी बैचलर डिग्री मास कम्युनिकेशन में सिडनी, ऑस्ट्रेलिया से पूरी की है। इस दौरान वे निरंतर पेजेंट की ट्रेनिंग लेती रहीं और फ्यूजन ग्रुप द्वारा आयोजित विभिन्न सेशन्स में हिस्सा लिया।

फ्यूजन ग्रुप, मिस ग्लोब इंडिया, मिस ओशियन इंडिया और मिस सेलेस्ट इंडिया जैसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट का आयोजन करता है, जो भारत की युवतियों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देता है।

rss_feed Disclaimer
उपरोक्त सामग्री एक समाचार/वायर/पीआर एजेंसी की सिंडिकेटेड फीड के माध्यम से वितरित की गई है। Sangri Times ने इस जानकारी का स्वतंत्र रूप से सत्यापन नहीं किया है और इसकी सटीकता या किसी भी कानूनी परिणाम के लिए जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करता है। इस लेख के लेखन में Sangri Times की संपादकीय टीम के किसी भी सदस्य की भागीदारी नहीं रही है।.
favorite Follow us for the latest updates:

Radhika Joshi Verified Local Voice • 01 May, 2026 Author

Journalist & Writer

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu