औद्यो गक चुनौ तयों के समाधान के लए महावास्तु ने तैयार कए फैक्ट्री एक्सपट्स
कार्यक्रम के बारे में डॉ. बंसल ने बताया, “हमारा उद्देश्य ऐसे महावास्तु एक्सपर्ट्स तैयार करना है, जो फैक्ट्री मालिकों की उत्पादन में देरी, क्वालिटी, कर्मचारियों की कार्यक्षमता और कारोबार की वृद्धि जैसी चुनौतियों को समझकर उन्हें बेहतर उत्पादकता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की ओर ले जाने में मदद कर सकें।”
नई दिल्ली, 5 नवंबर: महावास्तु संस्थापक एवं प्रसिद्ध वास्तुशास्त्री डॉ. खुशदीप बंसल के मार्गदर्शन में फैक्ट्री महावास्तु कोर्स 2026 का आयोजन किया गया। इसमें देश के कई राज्यों, दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र, बैंगलुरु, गुजरात, विदेशों जैसे दुबई, इंग्लैंड, नेपाल से आए प्रतिभागियों को भारतीय पारंपरिक स्थानिक ज्ञान (स्पेशियल इंटेलिजेंस) के माध्यम से उद्योगों की वास्तविक समस्याओं के समाधान का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के बारे में डॉ. बंसल ने बताया, “हमारा उद्देश्य ऐसे महावास्तु एक्सपर्ट्स तैयार करना है, जो फैक्ट्री मालिकों की उत्पादन में देरी, क्वालिटी, कर्मचारियों की कार्यक्षमता और कारोबार की वृद्धि जैसी चुनौतियों को समझकर उन्हें बेहतर उत्पादकता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की ओर ले जाने में मदद कर सकें।”
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने वास्तविक फैक्ट्री केस स्टडीज के माध्यम से औद्योगिक परिसरों की 5 लेयर और 16 दिशाओं में जांच करना सीखा। साथ ही बिना तोड़फोड़ के व्यावहारिक महावास्तु उपायों की जानकारी प्राप्त की।