श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न
पश्चिमी चंपारण (बिहार), फरवरी 18 : ग्राम तरकुलवा, पोस्ट बेलवा मोड़, प्रखंड बगहा, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) में श्री सीताराम हनुमत् सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित “श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव” दिनांक 4 फरवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक अत्यंत भव्य, दिव्य एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस महोत्सव में श्री हनुमान जी, माँ दुर्गा एवं शिवलिंग...
पश्चिमी चंपारण (बिहार), फरवरी 18 : ग्राम तरकुलवा, पोस्ट बेलवा मोड़, प्रखंड बगहा, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) में श्री सीताराम हनुमत् सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित “श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव” दिनांक 4 फरवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक अत्यंत भव्य, दिव्य एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस महोत्सव में श्री हनुमान जी, माँ दुर्गा एवं शिवलिंग की नूतन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विधिवत् सम्पन्न की गई।
यह मंदिर निर्माण स्वर्गीय पिता जी के उस पावन स्वप्न की पूर्ति है, जिसे उनके सुपुत्र डॉ. नीरज कुमार पांडेय, जो कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी के प्रमुख पुजारियों में से एक हैं, ने अपनी श्रद्धा, संकल्प और अथक प्रयासों से साकार किया। अपने पिता के स्वप्न को पूर्ण करने का यह भावनात्मक एवं आध्यात्मिक प्रयास पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गया।
चार दिवसीय इस महोत्सव के दौरान 4 फरवरी को जलयात्रा, मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन एवं कथा प्रवचन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 5 फरवरी को वेदी पूजन, अधिवास, नगर भ्रमण एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। 6 फरवरी को नूतन मंदिर में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा, हवन एवं महाआरती का आयोजन हुआ। 7 फरवरी को यज्ञ पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण, साधु भंडारा एवं हनुमद्ध्वज (मंदिर ध्वज) पूजन के साथ महोत्सव का समापन हुआ।