आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी जयपुर में 9 देशों के 19 स्वास्थ्य विशेषज्ञ दो सप्ताह के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल। स्वास्थ्य प्रणाली सशक्तिकरण और नेतृत्व विकास पर मंथन, 24 जुलाई तक चलेगा कार्यक्रम।

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
July 2, 2026 • 11:25 PM | जयपुर  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम
“आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम”
Favicon
Read more on www.sangritimes.com/s/907766
2 Jul 2026
https://www.sangritimes.com/s/907766
Copied
आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम
आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम

जयपुर, 2 जुलाई 2026। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में क्षमता निर्माण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की इंडियन टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन (ITEC) योजना के तहत विश्वविद्यालय में "ट्रांसफॉर्मेशनल लीडरशिप फॉर हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग" विषय पर दो सप्ताह का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।

29 जून से 10 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बेलारूस, भूटान, फिजी, केन्या, नेपाल, सिएरा लियोन, श्रीलंका, ताजिकिस्तान और तंजानिया सहित नौ देशों के 19 स्वास्थ्य पेशेवर भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत बनाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और विभिन्न देशों के बीच ज्ञान एवं अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का माध्यम बन रहा है।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां सीमा पार कर चुकी हैं। महामारी, संसाधनों की कमी और उभरती बीमारियों जैसी समस्याओं से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और दूरदर्शी नेतृत्व की बेहद जरूरत है। डॉ. सोडानी ने कहा, "यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को भारत की स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणाली से सीखने का अवसर प्रदान करेगा साथ ही उनके देशों के अनुभवों को साझा करने का मंच भी देगा।"

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter