ट्रांसजेंडर और सेक्स वर्कर कम्युनिटी की मदद के लिये रैंप पर उतरे बिग बॉस विनर मुन्नवर फारूकी

रैंप पर दिखा मुन्नवर का वही भोलापन और उनकी सादगी ने सभी का मन जीत लिया।   

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Team
February 26, 2024 • 5:49 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
ट्रांसजेंडर और सेक्स वर्कर कम्युनिटी की मदद के लिये रैंप पर उतरे बिग बॉस विनर मुन्नवर फारूकी
“ट्रांसजेंडर और सेक्स वर्कर कम्युनिटी की मदद के लिये रैंप पर उतरे बिग बॉस विनर मुन्नवर फारूकी”
Favicon
Read more on sangritimes.com
26 Feb 2024
https://www.sangritimes.com/bigg-boss-winner-munnavar-farooqui-walks-the-ramp-to-help-the-transgender-and-sex-worker-community
Copied
ट्रांसजेंडर और सेक्स वर्कर कम्युनिटी की मदद के लिये रैंप पर उतरे बिग बॉस विनर मुन्नवर फारूकी
ट्रांसजेंडर और सेक्स वर्कर कम्युनिटी की मदद के लिये रैंप पर उतरे बिग बॉस विनर मुन्नवर फारूकी
मुंबई  : इस सीजन के बिग बॉस रियलिटी शो के विजेता मुनव्वर फारुखी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वो जहां जाते हैं लोगों का हुजूम वहाँ उमड़ पड़ता है। उनकी एक झलक पाने के लिए पिछली शाम ऐसा ही कुछ नज़ारा देखने को मिला जब मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया पर सेक्सवर्कर और ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लिए मुन्नवर रैम्प पर चले। रैंप पर दिखा मुन्नवर का वही भोलापन और उनकी सादगी ने सभी का मन जीत लिया।   
 
ये मौका था सोशलिस्ट निदर्शना गोवानी के एक विशेष चैरिटी इवेंट का। जहां रैम्प पर अभिनेता अरबाज़ खान, तनीषा मुखर्जी से लेकर, पूर्व राज्यसभा संसद और अभिनेत्री रूपा गांगुली, टीवी कलाकार शिव ठाकरे, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और एस. पी. सिंह और कई अन्य हस्तियों ने शिरकत की।
 
 इस इवेंट में मौजूद लोगों के साथ बाहर खड़े कई अन्य उनके फैंस भी उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखे। वहाँ मौजूद सेक्सवर्कर और ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लोगों मे भी  मुनव्वर के कई फैंस निकले। ये शाम रहीं मुनव्वर फारुकी के नाम जिनकी मुस्कान और अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Team

Journalist

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter