बिड़ला एस्टेट्स ने व्यावसायिक जिले के मध्य में 5.76 एकड़ के भूखंड का अधिग्रहण करके पुणे के आवासीय रियल इस्टेट बाजार में प्रवेश किया

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
April 7, 2023 • 6:10 PM  0
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
बिड़ला एस्टेट्स ने व्यावसायिक जिले के मध्य में 5.76 एकड़ के भूखंड का अधिग्रहण करके पुणे के आवासीय रियल इस्टेट बाजार में प्रवेश किया
“बिड़ला एस्टेट्स ने व्यावसायिक जिले के मध्य में 5.76 एकड़ के भूखंड का अधिग्रहण करके पुणे के आवासीय रियल इस्टेट बाजार में प्रवेश किया”
Favicon
Read more on sangritimes.com
7 Apr 2023
https://www.sangritimes.com/birla-estates-enters-punes-residential-real-estate-market-by-acquiring-a-576-acre-plot-in-the-heart-of-the-business-district
Copied
बिड़ला एस्टेट्स ने व्यावसायिक जिले के मध्य में 5.76 एकड़ के भूखंड का अधिग्रहण करके पुणे के आवासीय रियल इस्टेट बाजार में प्रवेश किया
बिड़ला एस्टेट्स ने व्यावसायिक जिले के मध्य में 5.76 एकड़ के भूखंड का अधिग्रहण करके पुणे के आवासीय रियल इस्टेट बाजार में प्रवेश किया

2500 करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व क्षमता के साथ भूखंड की विकास क्षमता 1.5 मिलियन वर्ग फुट से अधिक है

पुणे:  सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से स्थापित आदित्य बिड़ला समूह की रियल एस्टेट शाखा, बिड़ला एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड ने पुणे जिले के मध्य व्यावसायिक क्षेत्र, संगमवाड़ी में 5.76 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करके पुणे आवासीय रियल एस्टेट बाजार में प्रवेश किया है। यह जमीन सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एससीआईएल) से खरीदी गई थी। यह भूखंड लगभग 2,500 करोड़ रु. के अनुमानित राजस्व क्षमता के साथ पुणे के एक सबसे प्रीमियम स्थान पर है।

कंपनी ने आधुनिक जीवन के लिए नए मानक स्थापित करने वाली विशेष प्रकार से तैयार की गई सुविधाओं के साथ विचारशील लाइफ डिजाइन्ड स्थान बनाने के अपने इरादे के अनुरूप एक प्रीमियम आवासीय परियोजना विकसित करने की योजना बनाई है।

बिड़ला एस्टेट्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री के टी जितेंद्रन ने बताया, “पुणे में प्रवेश के साथ, बिड़ला एस्टेट्स एमएमआर (मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र), बेंगलुरु और एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) बाजारों में खुद को स्थापित करने के बाद आकर्षक नए चरण की शुरुआत कर रहा है। पुणे देश के सबसे बड़े आवासीय बाजारों में से एक है और उच्च राजस्व क्षमता वाली यह भूमि शहर के बीचोबीच स्थित है। हमारा उद्देश्य ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए हमारे लाइफडिजाइन्ड विचारधारा के अनुरूप एक शहरी पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है। पुणे में प्रवेश हमारी विकास रणनीति और देश के शीर्ष डेवलपर्स में शामिल होने की हमारी महत्वाकांक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।"

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu