भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में छाया अजमेरा फैशन का पवेलियन, सूरत के टेक्सटाइल को मिला राष्ट्रीय मंच

 नई दिल्ली :  भारत मंडपम, नई दिल्ली में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 सूरत के टेक्सटाइल उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक अवस...

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
August 19, 2026 • 1:18 PM | New Delhi  0
Last Edited By: Mamta Choudhary (2 months ago)
ब
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में छाया अजमेरा फैशन का पवेलियन, सूरत के टेक्सटाइल को मिला राष्ट्रीय मंच
“भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में छाया अजमेरा फैशन का पवेलियन, सूरत के टेक्सटाइल को मिला राष्ट्रीय मंच”
Favicon
Read more on sangritimes.com
19 Aug 2026
https://www.sangritimes.com/business/chhaya-ajmera-fashions-pavilion-at-indian-trade-festival-2026-surats-textile-gets-national-platform
Copied
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में छाया अजमेरा फैशन का पवेलियन, सूरत के टेक्सटाइल को मिला राष्ट्रीय मंच
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में छाया अजमेरा फैशन का पवेलियन, सूरत के टेक्सटाइल को मिला राष्ट्रीय मंच

 नई दिल्ली :  भारत मंडपम, नई दिल्ली में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 सूरत के टेक्सटाइल उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बनकर उभरा, जहाँ अजमेरा फैशन ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।

कंपनी के संस्थापक एवं सीईओ श्री अजय अजमेरा के नेतृत्व में अजमेरा फैशन ने सूरत के 60 से अधिक व्यापारियों को इस राष्ट्रीय मंच पर एक साथ लाकर खड़ा किया, जहाँ हर व्यापारी को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने, नए संपर्क बनाने और अपने व्यवसाय को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का अवसर मिला। महोत्सव में टेक्सटाइल क्षेत्र का सबसे बड़ा पवेलियन अजमेरा फैशन का रहा, जिसमें प्रत्येक भागीदार व्यापारी के लिए अलग प्रदर्शन व्यवस्था की गई थी।

महोत्सव के दौरान अजमेरा पवेलियन कई गणमान्य अतिथियों के आकर्षण का केंद्र रहा। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री तथा सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल ने स्टॉल का दौरा कर सूरत की कारीगरी की सराहना की। इसके अलावा कई देशों से आए विदेशी डेलीगेट्स एवं बायर्स ने भी सूरत के उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई।

rss_feed Disclaimer
Story published through syndicated feed.
favorite Follow us for the latest updates:

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter