क्रिप्टेक सिक्सर (CrypTech Sixer): Fantasy Cricket और क्रिप्टोकरेंसी के प्रशंसकों के लिए नया प्लॅटफॉर्म

Pooja Padiyar
Pooja Padiyar Author
September 22, 2022 • 2:33 PM  0
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
क्रिप्टेक सिक्सर (CrypTech Sixer): Fantasy Cricket और क्रिप्टोकरेंसी के प्रशंसकों के लिए नया प्लॅटफॉर्म
“क्रिप्टेक सिक्सर (CrypTech Sixer): Fantasy Cricket और क्रिप्टोकरेंसी के प्रशंसकों के लिए नया प्लॅटफॉर्म”
Favicon
Read more on sangritimes.com
22 Sep 2022
https://www.sangritimes.com/cryptech-sixer-a-new-platform-for-fans-of-fantasy-cricket-and-cryptocurrency
Copied
क्रिप्टेक सिक्सर (CrypTech Sixer): Fantasy Cricket और क्रिप्टोकरेंसी के प्रशंसकों के लिए नया प्लॅटफॉर्म
क्रिप्टेक सिक्सर (CrypTech Sixer): Fantasy Cricket और क्रिप्टोकरेंसी के प्रशंसकों के लिए नया प्लॅटफॉर्म

भारत के लोगों के लिए क्रिकेट किसी धर्म से कम नहीं है। सैंकड़ों लोगों के जज़बात इस खेल से जुड़े हुए हैं।  बदलते वक़्त के साथ क्रिकेट को अलग - अलग रूपों में देखने एवं अनुभव करने का मौका मिला है।  “Fantasy Cricket” ऐसा ही एक नायाब आयाम है।  यह एक ऑनलाइन गेम है जिसमें एक वर्चुअल टीम तैयार की जाती है।  खेल में इस टीम के प्रदर्शन के आधार पर प्रतियोगी को पॉइंट्स दिए जाते हैं।  एक प्रतियोगिता अथवा टूर्नामनेंट जीतने के लिए प्रतियोगी को ज़्यादा से ज़्यादा पॉइंट्स जमा करने होंगे। 

जहां एक तरफ Fantasy Cricket ने खेल - प्रशंसकों को लुभाया है, वहीँ क्रिप्टोकरेंसी ने उन के मन में काफ़ी उत्साह जगाया जो अलग - अलग चीज़ों में निवेश करने में रूचि रखते हैं।  अब सोचिये, अगर कोई ऐसा प्लॅटफॉर्म आये जो Fantasy Cricket और क्रिप्टोकरेंसी का मिश्रण पेश करे, तो कैसा होगा ? इसी सोच के साथ श्री अशोक कुमार और मयंक तातेड़ ने CrypTech Sixer Fantasy Private Limited की स्थापना की।

क्रिप्टेक सिक्सर के पीछे लगी सोच के बारे में बात करते हुए, श्री अशोक कुमार कहते हैं, “हम ऐसे कई लोगों को जानते थे जिन्हें Fantasy Cricket और क्रिप्टोकरेंसी दोंनो में ही रूचि थी। हमने सोचा की एक ऐसा प्लॅटफॉर्म बनाया जाए जहां इन दो अलग आयामों का संगम हो। इसी सोच ने क्रिप्टेक सिक्सर को जन्म दिया। Fantasy Cricket और क्रिप्टोकरेंसी दो ऐसे क्षेत्र हैं जिनके बारे में बहुत ही कम समय में ढेर सारे लोग जान चुके हैं। चूँकि क्रिप्टेक सिक्सर इन्हीं दो चीज़ों से जुड़ा है, हमें आशा है हमारा प्लॅटफॉर्म भी तेज़ी से आगे बढ़ेगा।“

क्रिप्टेक सिक्सर को एक Free-to-Play & Earn-Platform के तौर पर तैयार किया गया है। एक क्रिकेट एप्लीकेशन के रूप में अक्टूबर २०२२ में इसका प्रक्षेपण किया जायेगा। ऐसी उम्मीद है कि बहुत ही कम समय में ढेर सारे लोग इस एप्लीकेशन से जुड़, अलग - अलग तरह के इनाम जीत सकेंगे। जिन्हें Fantasy Cricket और क्रिप्टोकरेंसी के बारे में सीमित जानकारी है उन्हें भी यह एप्लिकेशन का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इसी के ज़रिये उनकी जानकारी इन दो विषयों पर बढ़ेगी।

Pooja Padiyar Author

News Writer

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu