बीइंग एक्सपोर्टर द्वारा सूरत में आयोजित नेशनल इवेंट में देशभर के निर्यातकों एक मंच पर आए
सूरत: निर्यात मार्गदर्शन और समर्थन के लिए एक अग्रणी प्लेटफार्म बीइंग एक्सपोर्टर की ओर से सूरत में नेशलन इवेंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश स्थानीय निर्यातकों को देशभर के अपने समकक्ष निर्यातकों के साथ जुड़ने और विश्व स्तरीय बंदरगाह (पोर्ट) के संचालन को प्रत्यक्ष रूप से देखने अवसर देने का था। इस आयोजन […]
सूरत: निर्यात मार्गदर्शन और समर्थन के लिए एक अग्रणी प्लेटफार्म बीइंग एक्सपोर्टर की ओर से सूरत में नेशलन इवेंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश स्थानीय निर्यातकों को देशभर के अपने समकक्ष निर्यातकों के साथ जुड़ने और विश्व स्तरीय बंदरगाह (पोर्ट) के संचालन को प्रत्यक्ष रूप से देखने अवसर देने का था।
इस आयोजन में भारत भर के 53 शहरों के 150 से अधिक निर्यातक एक साथ आए। कार्यक्रम में निर्यात व्यवसाय में सफल होने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया था। यह आयोजन भाग लेने वाले निर्यातकों को प्रभावी लक्ष्य निर्धारण, उत्पादन को अंतिम रूप देने, खरीदार की पहचान, बिक्री योजना, बैंकिंग में अंतर्दृष्टि और वित्त पोषण के रास्ते, और निर्यात व्यवसाय के अन्य पहलू प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करना था।
बीइंग एक्सपोर्टर के संस्थापक, सफल निर्यातक और उद्योग जगत के लीडर भगीरथ गोस्वामी ने सत्र के दौरान प्रतिभागियों के साथ अपनी रणनीतियों और अनुभवों को साझा किया। दिन भर चले कार्यक्रम का एक आकर्षण पैनल चर्चा रही, जिसमें शून्य से सफल एक्सपोर्टर बने स्व- निर्मित उद्यमी शामिल हुए थे। इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र ने प्रतिभागियों को वक्ताओं की यात्रा और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर दिया।