इंडिया पोस्ट और सूरत फ्यूचर फाउंडेशन ने शक्ति ग्रुप कंपनीज के सहयोग से 350 स्थानों पर रखे तिरंगा कलेक्शन बॉक्स, निकाली जागरूकता रैली

 सूरत (गुजरात) [भारत],15 अगस्त : राष्ट्रध्वज तिरंगे की गरिमा बनाए रखने और इस्तेमाल के बाद उसे सड़कों या अन्य स्थानों पर बिखरा हुआ पाए जाने स...

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
August 15, 2026 • 6:27 PM | Surat  0
Last Edited By: Mamta Choudhary (24 days ago)
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
इंडिया पोस्ट और सूरत फ्यूचर फाउंडेशन ने शक्ति ग्रुप कंपनीज के सहयोग से 350 स्थानों पर रखे तिरंगा कलेक्शन बॉक्स, निकाली जागरूकता रैली
“इंडिया पोस्ट और सूरत फ्यूचर फाउंडेशन ने शक्ति ग्रुप कंपनीज के सहयोग से 350 स्थानों पर रखे तिरंगा कलेक्शन बॉक्स, निकाली जागरूकता रैली”
Favicon
Read more on sangritimes.com
15 Aug 2026
https://www.sangritimes.com/business/india-post-and-surat-future-foundation-in-collaboration-with-shakti-group-companies-put-up-tricolor-collection-boxes-at-350-locations-take-out-awareness-rally
Copied
इंडिया पोस्ट और सूरत फ्यूचर फाउंडेशन ने शक्ति ग्रुप कंपनीज के सहयोग से 350 स्थानों पर रखे तिरंगा कलेक्शन बॉक्स, निकाली जागरूकता रैली
इंडिया पोस्ट और सूरत फ्यूचर फाउंडेशन ने शक्ति ग्रुप कंपनीज के सहयोग से 350 स्थानों पर रखे तिरंगा कलेक्शन बॉक्स, निकाली जागरूकता रैली

 सूरत (गुजरात) [भारत],15 अगस्त : राष्ट्रध्वज तिरंगे की गरिमा बनाए रखने और इस्तेमाल के बाद उसे सड़कों या अन्य स्थानों पर बिखरा हुआ पाए जाने से रोकने के लिए सूरत फ्यूचर फाउंडेशन ने इंडिया पोस्ट(सूरत डिविजन) के सहयोग से एक विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत सूरत शहर में करीब 350 स्थानों परतिरंगा कलेक्शन बॉक्स लगाए गए हैं। इस पूरे अभियान को शक्ति ग्रुप कंपनीज ने प्रायोजित किया है।

सूरत फ्यूचर फाउंडेशन की ओर से पार्थ मेहता ने बताया कि शहर के विभिन्न पोस्ट ऑफिसों के अलावा स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ये कलेक्शन बॉक्स लगाए गए हैं। नागरिक इस्तेमाल के बाद राष्ट्रध्वज को इधर-उधर फेंकने के बजाय इन कलेक्शन बॉक्स में सम्मानपूर्वक जमा कर सकेंगे। ये बॉक्स 21 अगस्त तक उपलब्ध रहेंगे।

अभियान पूरा होने के बाद एकत्र किए गए राष्ट्रध्वजों का भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार सम्मानपूर्वक और उचित तरीके से निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

rss_feed Disclaimer
Story published through syndicated feed.
favorite Follow us for the latest updates:

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter