रेडिसन होटल: प्रयागराज को मिला पांच सितारा होटल, पर्यटन मंत्री बोले-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

  नई दिल्ली, अक्टूबर 15 : रेडिसन होटल ग्रुप और प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल होटल्स प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित सरोजिनी नायडू …

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
October 15, 2025 • 7:09 PM  0
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
रेडिसन होटल: प्रयागराज को मिला पांच सितारा होटल, पर्यटन मंत्री बोले-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
“रेडिसन होटल: प्रयागराज को मिला पांच सितारा होटल, पर्यटन मंत्री बोले-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा”
Favicon
Read more on sangritimes.com
15 Oct 2025
https://www.sangritimes.com/radisson-hotel-prayagraj-gets-a-five-star-hotel-tourism-minister-says-tourism-will-get-a-boost
Copied
रेडिसन होटल: प्रयागराज को मिला पांच सितारा होटल, पर्यटन मंत्री बोले-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
रेडिसन होटल: प्रयागराज को मिला पांच सितारा होटल, पर्यटन मंत्री बोले-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

 

नई दिल्ली, अक्टूबर 15 : रेडिसन होटल ग्रुप और प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल होटल्स प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित सरोजिनी नायडू मार्ग पर रेडिसन होटल का भव्य उद्घाटन किया। सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह किसी कारणवश इस कार्यक्रम में नहीं सके लेकिन उन्होंने वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रैडिसन होटल जैसी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की उपस्थिति प्रयागराज की गरिमा एवं आकर्षण को और बढ़ाएगी। देशविदेश से संगमनगरी आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं अतिथियों को आधुनिक, आरामदायक एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि रैडिसन होटल आतिथ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का एक नया मानदंड स्थापित करेगा और उत्तर प्रदेश को भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गंतव्य बनाने के संकल्प को और सशक्त करेगा।

प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल होटल्स प्रा.लि. के प्रबंध निदेशक ओवैस उस्मानी ने मीडिया से कहा कि हमें प्रयागराज में पहला अंतरराष्ट्रीय पांच सितारा होटल प्रस्तुत करते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है। यह होटल सेवा, सुरक्षा और डिज़ाइन के नए मानक स्थापित करेगा। यह 108 कमरों वाला लक्जरी होटल प्रयागराज का पहला अंतरराष्ट्रीय पांच सितारा होटल है, जो शहर के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक केंद्र में विश्वस्तरीय आतिथ्य सेवा प्रदान करता है।

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter