कूल ने पेश किया रिट्ज़ आर3: स्मार्ट टेक्नोलॉजी और ऊर्जा बचत वाला ऑल-सीजन सीलिंग फैन

नई दिल्ली : प्रमुख घरेलू उपकरण ब्रांड कूल (Kühl) ने अपना नवीनतम इनोवेटिव उत्पाद रिट्ज़ आर3: बी.एल.डी.सी. सीलिंग फैन लॉन्च किया है। यह पंखा आधुनिक डिज़ाइन, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और जबरदस्त ऊर्जा दक्षता का एक परिपूर्ण संगम है, जो पूरे साल के लिए आरामदायक वातावरण सुनिश्चित करता है। रिट्ज़ आर3 फैन में लगा है 30 वॉट का बी.एल.डी.सी. (ब्रशलेस डायरेक्ट करंट) […]

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
May 28, 2025 • 6:40 PM  0
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
कूल ने पेश किया रिट्ज़ आर3: स्मार्ट टेक्नोलॉजी और ऊर्जा बचत वाला ऑल-सीजन सीलिंग फैन
“कूल ने पेश किया रिट्ज़ आर3: स्मार्ट टेक्नोलॉजी और ऊर्जा बचत वाला ऑल-सीजन सीलिंग फैन”
Favicon
Read more on sangritimes.com
28 May 2025
https://www.sangritimes.com/cool-introduces-ritz-r3-an-all-season-ceiling-fan-with-smart-technology-and-energy-savings
Copied
कूल ने पेश किया रिट्ज़ आर3: स्मार्ट टेक्नोलॉजी और ऊर्जा बचत वाला ऑल-सीजन सीलिंग फैन
कूल ने पेश किया रिट्ज़ आर3: स्मार्ट टेक्नोलॉजी और ऊर्जा बचत वाला ऑल-सीजन सीलिंग फैन

नई दिल्ली : प्रमुख घरेलू उपकरण ब्रांड कूल (Kühl) ने अपना नवीनतम इनोवेटिव उत्पाद रिट्ज़ आर3: बी.एल.डी.सी. सीलिंग फैन लॉन्च किया है। यह पंखा आधुनिक डिज़ाइन, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और जबरदस्त ऊर्जा दक्षता का एक परिपूर्ण संगम है, जो पूरे साल के लिए आरामदायक वातावरण सुनिश्चित करता है।

रिट्ज़ आर3 फैन में लगा है 30 वॉट का बी.एल.डी.सी. (ब्रशलेस डायरेक्ट करंट) मोटर, जो पारंपरिक पंखों की तुलना में 65% तक कम बिजली की खपत करता है। इसे 5-स्टार बी.ई.ई. (ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी) एनर्जी रेटिंग मिली हुई है, जिससे यह बिजली बिल में बचत करने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति भी जिम्मेदारी निभाता है। इसकी एयरोडायनामिक ब्लेड्स और इनबिल्ट डाउनलाइट न सिर्फ बेहतर हवा का प्रवाह देती हैं बल्कि आपके घर की खूबसूरती में भी इजाफा करती हैं।

यह फैन स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी से लैस है और रिमोट कंट्रोल, मोबाइल ऐप और एलेक्सा वॉइस कमांड के ज़रिए कंट्रोल किया जा सकता है। अब आप बैठकर या कहीं बाहर से भी पंखे की स्पीड और लाइट को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं।

खास बात यह है कि रिट्ज़ आर3 सिर्फ गर्मी के लिए ही नहीं, बल्कि सर्दियों में भी उपयोगी है। इसका रिवर्स मोड ठंडी हवाओं के बजाय गर्म हवा को कमरे में समान रूप से फैलाता है, जिससे पूरे साल भर आरामदायक वातावरण बना रहता है।

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu