भारतीय गौरव पुरस्कार से डॉ अभिजीत सेन गुप्ता सम्मानित

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
March 21, 2023 • 2:05 PM  0
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
भारतीय गौरव पुरस्कार से डॉ अभिजीत सेन गुप्ता सम्मानित
“भारतीय गौरव पुरस्कार से डॉ अभिजीत सेन गुप्ता सम्मानित”
Favicon
Read more on sangritimes.com
21 Mar 2023
https://www.sangritimes.com/dr-abhijit-sen-gupta-honored-with-bharatiya-gaurav-award
Copied
भारतीय गौरव पुरस्कार से डॉ अभिजीत सेन गुप्ता सम्मानित
भारतीय गौरव पुरस्कार से डॉ अभिजीत सेन गुप्ता सम्मानित
भारतीय गौरव पुरस्कार का आयोजन सेव ह्यूमैनिटी ट्रस्ट द्वारा 14 अप्रैल 2023 को होटल गोल्डन टयूलिप ग्वाल पहाड़ी गुडगांव हरियाणा में किया जाएगा। जिसमें पूरे भारतवर्ष में से मात्र 15 भारतीयों को ही आमंत्रित किया जाएगा। 
 डॉ अभिजीत सेन गुप्ता को भी भारतीय गौरव पुरस्कार 2023 से सम्मानित जाएगा। डॉ अभिजीत सेन गुप्ता बिहार के एक नामी शिक्षाविद है तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनका सराहनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपनी एम.एससी. एवं पीएच.डी की उपाधि भारत सरकार के फेलोशिप के बदौलत हासिल की। उन्हें सी.एस.आई.आर .एवं आई.सी.ए.आर. जो कि भारत सरकार के उत्कृष्ट शिक्षा शोध इंस्टिट्यूट है, से जूनियर एवं सीनियर रिसर्च फैलोशिप से भी नवाजा गया। मुंगेर, बिहार जैसे छोटे शहर में सिर्फ और सिर्फ अपनी काबिलियत पर आज तक वह हजारों डॉक्टर बना चुके हैं। वह अपने डॉक्टरेट की उपाधि रमन मैगसेसे अवॉर्ड विजेता टीम के साथ मिलकर प्राप्त किया। फिलीपींस में उनका एक शोध पत्र भी चल रहा है। सिर्फ बिहार ही नहीं ,पूरे भारतवर्ष में उन्हें सर्वोत्तम जीव विज्ञानी के रूप में जाना जाता है। उन्हें सर्वोत्तम शिक्षक की उपाधि 2019 में आई.एन.एससी. भारत सरकार के द्वारा प्रदान किया गया। हिंदुस्तान टाइम्स के द्वारा भी उन्हें सर्वोत्तम शिक्षक की उपाधि मिली । डॉ सेन गुप्ता को राष्ट्रीय गौरव टॉप 30 अवार्ड से भी नवाजा गया। एनडीटीवी न्यूज़ मीडिया द्वारा उन्हें सर्वोत्तम शिक्षक के रूप में विभूषित किया गया। इंडियन साइंस कांग्रेस भारत सरकार द्वारा भी उन्हें अवार्ड से नवाजा गया। उनका शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रकाशित किया गया। डॉ. सेनगुप्ता एक महान शिक्षक के साथ साथ एक अनुभवी एवं महान लेखक भी हैं। उनकी पुस्तक एडवांसेज इन जूलॉजी आज भारत में काफी चर्चित है। अभी वह बिहार सरकार में शिक्षाविद के रूप में कार्यरत है। सेव ह्यूमैनिटी ट्रस्ट के सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने डॉक्टर की इन सभी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें भारतीय गौरव पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया और आने वाले भविष्य के लिए शुभकामना संदेश भी दिया।
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter