इमामी ने कैटरीना कैफ को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया

कैटरीना के बहुमुखी और जिंदादिल व्यक्तित्व, जिसे आज के भारतीय महिला एवं पुरूष बेहद पसंद करते हैं, ने हमें आकर्षित किया और वह ‘मंत्रा’ मसालों का प्रचार करने के लिये बिल्‍कुल सही लगीं।

Pooja Padiyar
Pooja Padiyar Author
August 5, 2022 • 9:25 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
इमामी ने कैटरीना कैफ को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया
“इमामी ने कैटरीना कैफ को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया”
Favicon
Read more on sangritimes.com
5 Aug 2022
https://www.sangritimes.com/emami-ropes-in-katrina-kaif-as-brand-ambassador
Copied
इमामी ने कैटरीना कैफ को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया
इमामी ने कैटरीना कैफ को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया

मुंबई : विविधीकृत व्यावसायिक समूह, इमामी ग्रुप की ब्रांडेड खाद्य निर्माण इकाई इमामी एग्रोटेक लिमिटेड, ने आज बॉलीवुड ऐक्टर और जानी-मानी सेलिब्रिटी कैटरीना कैफ को अपनी स्पाइस रेंज ‘इमामी हेल्दी एंड टेस्टी मंत्रा मसाला’ के लिये अपना ब्रांड ऐम्बेसेडर बनाने की घोषणा की है।

कैटरीना के बहुमुखी और जिंदादिल व्यक्तित्व, जिसे आज के भारतीय महिला एवं पुरूष बेहद पसंद करते हैं, ने हमें आकर्षित किया और वह ‘मंत्रा’ मसालों का प्रचार करने के लिये बिल्‍कुल सही लगीं। अपने प्रोफेशन के लिये उनकी प्रतिबद्धता और अपने किरदारों में वह जो अंदाज लेकर आती हैं, ग्राहकों को बेमिसाल स्वाद, फ्लेवर और सुगंध उपलब्ध कराने की ब्रांड की दृढ़ प्रतिबद्धता से मेल खा रहा था। मंत्रा के साथ कैटरीना कैफ के जुड़ने से उम्मीद है कि भारत के विभिन्‍न क्षेत्रों में अलग-अलग स्वादों को पसंद करने वाले सभी उम्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह ब्रांड अपनी पहुंच बना पायेगा।

मंत्रा मसालों की विशेष खासियत हैं इसका निखरा हुआ रंग, स्वाद और सुगंध, जो अनूठी क्रायोजेनिक टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से आती है। इन मसालों की जीरो से -50 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर क्रायो-प्रोसेसिंग की जाती है, जिससे इन मसालों में कुदरती तेल कम से कम 95% तक मौजूद रहते हैं। 

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Pooja Padiyar Author

News Writer

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter