दिव्या दत्ता और मंदिरा बेदी ‘एस्पायरिंग शी अवार्ड्स’ के 9वें एडिशन में मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस के बारे में बात करेंगी
4 मार्च 2023 को आयोजित होने वाले ‘एस्पायरिंग शी अवार्ड्स’ का 9वां एडिशन विशेष रूप से ‘महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस’ को समर्पित है। इसमें फिटनेस आइकॉन मंदिरा बेदी का एक्सक्लूसिव फिटनेस सेशन होगा और जानी-मानी एक्ट्रेस स्पीकर दिव्या दत्ता मेंटल हेल्थ पर बात करेंगी। सेलिब्रिटी एंकर पूजा कंवल महतानी द्वारा संचालित, ‘एस्पायरिंग […]
4 मार्च 2023 को आयोजित होने वाले ‘एस्पायरिंग शी अवार्ड्स’ का 9वां एडिशन विशेष रूप से ‘महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस’ को समर्पित है। इसमें फिटनेस आइकॉन मंदिरा बेदी का एक्सक्लूसिव फिटनेस सेशन होगा और जानी-मानी एक्ट्रेस स्पीकर दिव्या दत्ता मेंटल हेल्थ पर बात करेंगी।
सेलिब्रिटी एंकर पूजा कंवल महतानी द्वारा संचालित, ‘एस्पायरिंग शी अवार्ड्स’ का 9वां संस्करण सितारों से सजा हुआ होगा ।इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों की महिला हस्तियां, महिला उद्यमी और स्टार्टअप संस्थापक भाग लेने जा रहे हैं। पुरस्कार प्राप्त करने वाली और इस अवार्ड्स में भाग लेने वाली शक्तिशाली महिलाओं में मंदिरा बेदी, दिव्या दत्ता, रूपल त्यागी, उर्वशी ढोलकिया, डॉ जयश्री, पूजा कंवल महतानी, डॉ रुचि समदानी, स्माइली सूरी, फ्लोरा सैनी, श्रीजिता डे, दीपिका सिंह, पूजा अंशुल दोशी, मित्तल नाग, आयशा सिंह, चारु असोपा, डेलनाज ईरानी, उषा मलासी भट्ट, कनिका मान, बिनाफर कोहली, शुभांगी अत्रे, चाहत खन्ना, आर.जे. अर्चना पानिया, सुखमणि सदना, श्रद्धा सल्ला के अलावा कई अन्य नाम शामिल है।