फौजियों के जीवन पर आधारित राजस्थानी फिल्म "फौजी साहब" का फर्स्ट लुक जारी

फिल्म में मुख्य भूमिका गोविंद सिंह राठौड़ निभा रहे हैं। गोविंद सिंह की पाणी के बाद यह दूसरी राजस्थानी फिल्म है। अनिल शर्मा द्वारा लिखित इस फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर अनिल जैन हैं।

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
January 26, 2020 • 5:49 AM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
फौजियों के जीवन पर आधारित राजस्थानी फिल्म "फौजी साहब" का फर्स्ट लुक जारी
“फौजियों के जीवन पर आधारित राजस्थानी फिल्म "फौजी साहब" का फर्स्ट लुक जारी”
Favicon
Read more on sangritimes.com
26 Jan 2020
https://www.sangritimes.com/first-look-of-rajasthani-film-fauji-saheb-based-on-the-lives-of-soldiers-released
Copied
फौजियों के जीवन पर आधारित राजस्थानी फिल्म "फौजी साहब" का फर्स्ट लुक जारी
फौजियों के जीवन पर आधारित राजस्थानी फिल्म

जयपुर। फौजियों की जिंदगी फिल्म मेकर्स के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही है। बॉलीवुड और हॉलीवुड में तो फौजियों की जिंदगी पर बहुत सारी फिल्में बनी हैं। अब राजस्थानी में भी एक ऐसी ही फिल्म स्टार फिल्म्स इन्फोटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही है जिसका नाम है फौजी साहब। 

निर्माता ठाकुर गजेंद्र सिंह डुगौर और अनिल सैनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का हाल ही फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इस फिल्म के दो पोस्टर जारी किए गए हैं। जिनमें एक में फौजी सीमा पर देश की सुरक्षा में खड़ा हुआ है और दूसरे पोस्टर में एक शहीद सैनिक की बंदूक पर उसकी टोपी रखी हुई है और बॉर्डर पर बहुत सारे सैनिक युद्ध के लिए जा रहे हैं।

फिल्म में मुख्य भूमिका गोविंद सिंह राठौड़ निभा रहे हैं। गोविंद सिंह की पाणी के बाद यह दूसरी राजस्थानी फिल्म है। अनिल शर्मा द्वारा लिखित इस फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर अनिल जैन हैं। साथ ही इस फिल्म की कास्टिंग कर रहे हैं सुर्वे सुरेश गौड और राज शर्मा। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने गोविंद सिंह राठौड़ ने बताया कि यह फिल्म फौजियों के जीवन पर आधारित है। इसमें उनकी परिवार और फोर्स दोनों जगह की जिंदगी को दर्शाया जाएगा।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu