स्टारबक्स इंडिया से जुड़कर मनीष मल्होत्रा ने कॉफी, कला और ग्लैमर के अलग-अलग पहलू दिखाए

यह कलेक्शन हर दिन के कॉफी पीने के अनुभव को बेहतर बनाने के स्टारबक्स के प्रयास के मुताबिक है। इसे ग्राहकों के हिसाब से और दिग्गज डिज़ाइनर की मशहूर कारीगरी के माध्यम से तैयार किया गया है। 

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
February 1, 2024 • 5:43 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
स्टारबक्स इंडिया से जुड़कर मनीष मल्होत्रा ने कॉफी, कला और ग्लैमर के अलग-अलग पहलू दिखाए
“स्टारबक्स इंडिया से जुड़कर मनीष मल्होत्रा ने कॉफी, कला और ग्लैमर के अलग-अलग पहलू दिखाए”
Favicon
Read more on sangritimes.com
1 Feb 2024
https://www.sangritimes.com/manish-malhotra-shows-different-aspects-of-coffee-art-and-glamor-as-he-joins-starbucks-india
Copied
स्टारबक्स इंडिया से जुड़कर मनीष मल्होत्रा ने कॉफी, कला और ग्लैमर के अलग-अलग पहलू दिखाए
स्टारबक्स इंडिया से जुड़कर मनीष मल्होत्रा ने कॉफी, कला और ग्लैमर के अलग-अलग पहलू दिखाए

मुंबई : स्टारबक्स इंडिया और मनीष मल्होत्रा ने भारत के लिए एक्सक्लूसिव लॉन्च के साथ एक अनूठी भागीदारी शुरू की है। लिमिटेड एडिशन वाले इस लाइफस्टाइल ड्रिंकवेयर रेंज के माध्यम से कॉफी और फैशन की दुनिया की दो अलग-अलग पहलूओं को पेश किया गया है। यह कलेक्शन हर दिन के कॉफी पीने के अनुभव को बेहतर बनाने के स्टारबक्स के प्रयास के मुताबिक है। इसे ग्राहकों के हिसाब से और दिग्गज डिज़ाइनर की मशहूर कारीगरी के माध्यम से तैयार किया गया है। 


बीते वर्षों के दौरान, दुनिया भर में स्टारबक्स ने संग्रह करने योग्य चीज़ें पेश करने के लिए जाने-माने ब्रैंड्स के गठजोड़ किया है, ताकि ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्टाइल, ग्लैमर और फैशन के बारे में जानने का मौका मिल सके। मनीष मल्होत्रा के साथ किए गए इस गठजोड़ से कॉफी, आर्ट, डिज़ाइन और फैशन के शौकीनों को शानदार अनुभव मिलेगा। 
इस लिमिटेड-एडिशन में स्टोनवेयर सेरेमिक मग, स्टेनलेस स्टील के गिलास और पर्यावरण के लिहाज़ से अनुकूल बार-बार इस्तेमाल किए जा सकने वाले कप शामिल हैं। डिज़ाइन के लिए खास कश्मीरी शिल्पकला से प्रेरणा ली गई है जो सदियों पुरानी कारीगरी का प्रमाण है और इसमें क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत व खूबसूरत प्राकृतिक छटाओं से प्रेरित पारंपरिक फ्लोरल तकनीक को समेटा गया है। कश्मीरी कढ़ाई की अद्वितीय सुंदरता, मनीष मल्होत्रा ब्रैंड की एक खासियत है जो स्टारबक्स के कप और गिलासों पर उतारे गए सुंदर पैटर्न में नज़र आते हैं। 
   

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter