उत्कर्ष कार्डियोथोरेसिक यूनिट का हुआ मथुरादास माथुर अस्पताल में भव्य लोकार्पण
अपना घर संस्थान (भरतपुर) के संस्थापक डॉ. बृज मोहन भारद्वाज ने इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि “यह कार्डियोथोरेसिक यूनिट अभी सिर्फ एक भवन है जिसे जीवंत करने का दारोमदार यहाँ के चिकित्सकों पर हैं।
जोधपुर: उत्कर्ष क्लासेस के दो दशकीय सफर के मुकाम को यादगार एवं स्वर्णिम अवसर बनाते हुए मंगलवार, 13 सितंबर को सायं 4:15 बजे संस्था द्वारा पश्चिमी राजस्थान के प्रसिद्ध सरकारी चिकित्सालय जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से परिपूर्ण उत्कर्ष कार्डियोथोरेसिक यूनिट का भव्य लोकार्पण किया गया। सेंटर का लोकार्पण पूज्य स्वामी परमहंस श्री रामप्रसाद महाराज, महर्षि भृगु पीठाधीश्वर गोस्वामी सुशील महाराज, अपना घर संस्थान (भरतपुर) के संस्थापक डॉ. बृज मोहन भारद्वाज के विशेष आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश गहलोत, संस्था प्रमुख डॉ. निर्मल गहलोत एवं सह-संस्थापक तरुण गहलोत सहित समस्त गहलोत परिवार की मेजबानी में अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित, कमला नेहरू नगर हॉस्पिटल के चीफ डॉ. राम गोयल सहित कई आमजन व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पारंपरिक तरीके से किया गया सेवाभावियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान।
इसी कड़ी में अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित, यूनिट संचालक डॉ. सुभाष वालरा, यूनिट रेजिडेंट डॉक्टर्स एवं नर्सिंग टीम सहित इस कार्य को श्रेष्ठता से सम्पन्न करने वाली उत्कर्ष टीम का आभार व्यक्त करते हुए गणमान्य नागरिकों ने परंपरागत तरीके से साफा पहना कर एवं मोमेंटों देकर उनका सम्मान किया।
“कर्म से ज्यादा भाव प्रभावकारी होता है जो उसका परिणाम तय कर देता है” - डॉ. भारद्वाज।
अपना घर संस्थान (भरतपुर) के संस्थापक डॉ. बृज मोहन भारद्वाज ने इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि “यह कार्डियोथोरेसिक यूनिट अभी सिर्फ एक भवन है जिसे जीवंत करने का दारोमदार यहाँ के चिकित्सकों पर हैं। वे जितने पुण्य भाव से मरीजों का इलाज करेंगे यह भवन उतना ही अधिक मरीजों के लिए वरदान साबित होता रहेगा।“
क्या विशेष है इस कार्डियोथोरेसिक यूनिट में।