आईआईएम काशीपुर एफआईईडी के 'कृषि मेले' में 100 से अधिक राष्ट्रीय कृषि स्टार्टअप का आयोजन

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
February 27, 2023 • 4:50 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
आईआईएम काशीपुर एफआईईडी के 'कृषि मेले' में 100 से अधिक राष्ट्रीय कृषि स्टार्टअप का आयोजन
“आईआईएम काशीपुर एफआईईडी के 'कृषि मेले' में 100 से अधिक राष्ट्रीय कृषि स्टार्टअप का आयोजन”
Favicon
Read more on sangritimes.com
27 Feb 2023
https://www.sangritimes.com/iim-kashipur-fied-hosts-over-100-national-agri-startups-at-krishi-mela
Copied
आईआईएम काशीपुर एफआईईडी के 'कृषि मेले' में 100 से अधिक राष्ट्रीय कृषि स्टार्टअप का आयोजन
आईआईएम काशीपुर एफआईईडी के 'कृषि मेले' में 100 से अधिक राष्ट्रीय कृषि स्टार्टअप का आयोजन संपादक का सारांश

• आईआईएम काशीपुर एफआईईडी के 'उत्तिष्ठ 2023' पंजीकृत स्टार्टअप्स ने पिछले 7 वर्षों से इंडस्ट्री से 140 से अधिक स्टार्टअप्स के लिए 320 करोड़ की फंडिंग जुटाई
• 'कृषि मेला' - कृषि स्टार्टअप्स के तीन दिवसीय महाकुंभ में 10,000 से अधिक लोग उपस्थित रहे
• बिज़नेस पिच प्रतियोगिता में 20 निवेशकों ने भाग लिया और होनहार कृषि स्टार्टअप में निवेश के प्रयोजनपत्र पर हस्ताक्षर किए
• आईआईएम काशीपुर का उद्देश्य कृषि संस्थापकों को सही मंच प्रदान करके राज्य की उद्यम प्रणाली में सामाजिक-आर्थिक मूल्य बढ़ाना है

काशीपुर : आईआईएम काशीपुर एफआईईडी (फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट) ने देश में एक अनूठे, उत्तिष्ठ 2023 के 7वें संस्करण - वार्षिक उद्यमिता शिखर सम्मेलन का सफ़लता पूर्वक आयोजन किया। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और नाबार्ड द्वारा समर्थित इस पहल का उद्देश्य स्टार्टअप को उनके बड़े सपनों को साकार करने में सक्षम बनाकर उत्तराखंड के उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र में सामाजिक-आर्थिक मूल्य बढ़ाना है। आईआईएम काशीपुर की इस अनूठी और सफल पहल ने 15 राष्ट्रीय कृषि-स्टार्टअप के लिए 5 करोड़ रुपये के 29 प्रयोजनपत्र को प्राप्त करने में मदद की है। आईआईएम काशीपुर के उत्तिष्ठ 2023 ने भी अपने हितों का आदान-प्रदान करने के लिए 100 से अधिक स्टार्टअप और लगभग 20 निवेशकों की मेजबानी की। उत्तिष्ठ 2023 के अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यक्रम में नेशनल बिजनेस प्लान पिचिंग प्रतियोगिता, इन्वेस्टर्स मीट, कृषि मेला और एंटरप्रेन्योर्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।


आईआईएम काशीपुर के निदेशक प्रोफेसर कुलभूषण बलूनी ने कहा, "आईआईएम काशीपुर का एफआईईडी प्लेटफॉर्म सही रूप से 'उत्तिष्ठ' के स्तर तक पहुंच गया है। हम राज्य और केंद्र सरकार के समर्थन से उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर गृह राज्य में सामाजिक-आर्थिक बदलाव ला रहे हैं। एफआईईडी टीम ने 140 से अधिक स्टार्टअप्स को इनक्यूबेट किया है और इनमें से लगभग 40 से अधिक स्टार्टअप्स ने 3.2 बिलियन रुपये से अधिक की फंडिंग जुटाई है। इन स्टार्टअप्स ने 1200 से अधिक का प्रत्यक्ष रोजगार भी सृजित किया है और पांच लाख से अधिक किसानों को प्रभावित किया है। हमने उद्यमियों की सही प्रतिभा की पहचान की है और उन्हें सफलता की सीढ़ी चढ़ने में पूरा समर्थन प्रदान किया है।”
'नेशनल बिज़नेस प्लान पिचिंग' प्रतियोगिता के अंतर्गत, भारत भर से आये हुए कृषि स्टार्टअप्स के संस्थापकों ने भाग लिया और निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों के सामने अपने बिज़नेस आईडिया प्रस्तुत किए। सभी स्टार्टअप प्रतिभागियों का उत्साह उल्लेखनीय था और प्रमुख हितधारकों के लिए पूरी प्रक्रिया बहुत रोमांचक थी। हिममधु, एआई-एमआरआई, माय पहाड़ी दुकान, द फिटब्रेड, फ्लार, विकल्प हर्बल्स, जीकॉमइंडिया, पहाड़ी हाट, सुपरफार्मर्स और कई अन्य ने शानदार बिजनेस पिचिंग किए, जिन्होंने निवेशकों और अन्य ज्यूरी सदस्यों को प्रभावित किया। पिनकैप, फिटसोल सप्लाई चैन , एचबीऍफ़,जीइसऍफ़ एक्सेलरेटोर्स, ओम्नीवोर और अन्य निवेशक इन स्टार्टअप के बिज़नेस आईडिया और संस्थापकों द्वारा किए गए प्रयासों को देखकर आश्चर्यचकित थे।


एफआईईडी के निदेशक प्रो सफल बत्रा ने कहा, “उत्तिष्ठ के 7वें संस्करण ने कुछ महत्वपूर्ण निवेशकों की दिलचश्पी बढ़ा कर बड़ी छलांग लगाई है। आईआईएम् काशीपुर एफआईईडी ने उत्तराखंड राज्य में इस तरह के मंच की मेजबानी करके राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बना ली है। हमने अपनी इनक्यूबेटर्स टीम को राज्य के बाहरी और दूर-दराज के स्थानों में भेज कर अद्वितीय व्यावसायिक विचारों वाले उद्यमियों की पहचान करते देखा है जो भारतीय व्यापार के भविष्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। अब किसानों की तीसरी पीढ़ी फसल की खेती तक ही सीमित नहीं है बल्कि फ़ूड प्रोसेसिंग और एग्री स्टार्टअप स्थापित करके व्यवसाय का विस्तार कर रही है। सही मानव संसाधन, ब्रांडिंग, निवेशक, बड़े बाजार, मूल्य और पैकेजिंग लाने के लिए सही मंच की सुविधा देकर, हम उन्हें मुख्य धारा के कारोबार से जोड़ रहे हैं।

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu