श्रीमती अजन्ता की पुस्तक ‘मेरी माँ मेरी नज़र से’ का विमोचन, बेटी की कलम से माँ को नमन

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) : रविवार, 14 दिसंबर, को CISF  मेस, इंदिरापुरम में एक भावुक और स्मरणीय क्षण तब साकार हुआ, जब लेखिका श्रीमती अजन्ता द्वारा लिखित पुस्तक “मेरी माँ, मेरी नज़र से” का भव्य विमोचन किया गया। यह पुस्तक केवल एक साहित्यिक कृति नहीं, बल्कि एक बेटी की ओर से अपनी माँ के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान का सजीव दस्तावेज़ है।इस अवसर पर लेखिका ने साझा किया कि...

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
December 17, 2025 • 1:04 PM  0
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
श्रीमती अजन्ता की पुस्तक ‘मेरी माँ मेरी नज़र से’ का विमोचन, बेटी की कलम से माँ को नमन
“श्रीमती अजन्ता की पुस्तक ‘मेरी माँ मेरी नज़र से’ का विमोचन, बेटी की कलम से माँ को नमन”
Favicon
Read more on sangritimes.com
17 Dec 2025
https://www.sangritimes.com/mrs-ajanta-s-book-meri-maa-meri-naz-se-released-salutes-mother-with-daughter-s-pen
Copied
श्रीमती अजन्ता की पुस्तक ‘मेरी माँ मेरी नज़र से’ का विमोचन, बेटी की कलम से माँ को नमन
लेखिका श्रीमती अजन्ता

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) : रविवार, 14 दिसंबर, को CISF  मेसइंदिरापुरम में एक भावुक और स्मरणीय क्षण तब साकार हुआजब लेखिका श्रीमती अजन्ता द्वारा लिखित पुस्तक मेरी माँमेरी नज़र से का भव्य विमोचन किया गया। यह पुस्तक केवल एक साहित्यिक कृति नहींबल्कि एक बेटी की ओर से अपनी माँ के प्रति श्रद्धाकृतज्ञता और सम्मान का सजीव दस्तावेज़ है।

इस अवसर पर लेखिका ने साझा किया कि यह पुस्तक उनकी माँ श्रीमती ज्ञान कुमारी अजीत से मिली जीवनभर की प्रेरणा का परिणाम है। श्रीमती अजीत एक ऐसी शिक्षाविद् रही हैं जिन्होंने अपने कर्मसंस्कार और समर्पण से केवल शिक्षा जगत बल्कि समाज को भी दिशा दी। यह पुस्तक माँ को देखने का वही दृष्टिकोण प्रस्तुत करती हैजो केवल एक बेटी की आँखें और उसका हृदय ही महसूस कर सकता है।

श्रीमती ज्ञान कुमारी अजीत भारत स्काउट एंड गाइड हायर सेकेंडरी स्कूल के लड़कों के विद्यालय में प्रदेश की प्रथम महिला प्रधानाचार्या रही हैं। शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें अनेक राष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत किया गया। इनमें तत्कालीन राष्ट्रपति श्री ज्ञानी ज़ैल सिंह द्वारा प्रदान किया गया नेशनल टीचर्स अवॉर्ड तथा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. .पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा प्रदान किया गया स्काउट एंड गाइड का सिल्वर स्टार अवॉर्ड विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

rss_feed Disclaimer
Story published through syndicated feed.
favorite Follow us for the latest updates:

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter