भारतीय संग्रहालय में खिल उठे वसंत उत्सव के रंग
प्रभा खेतान फाउंडेशन द्वारा आयोजित वसंत उत्सव में संदीप भूतोड़िया द्वारा महाकवि जयदेव की कृति "गीत गोविंदम्” आधारित प्रस्तुतिकोलकाता (पश्चिम बंगाल), मार्च 14 : ऐतिहासिक भारतीय संग्रहालय के भव्य प्रांगण में आयोजित वसंत उत्सव- महाकवि जयदेव के "गीत गोविंदम्” को समर्पित रहा। रंग, रस और राधा-कृष्ण प्रेम' शीर्षक यह सांस्कृतिक संध्या भारतीय संग्रहालय जो भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के...
प्रभा खेतान फाउंडेशन द्वारा आयोजित वसंत उत्सव में संदीप भूतोड़िया द्वारा महाकवि जयदेव की कृति "गीत गोविंदम्” आधारित प्रस्तुति
कोलकाता (पश्चिम बंगाल), मार्च 14 : ऐतिहासिक भारतीय संग्रहालय के भव्य प्रांगण में आयोजित वसंत उत्सव- महाकवि जयदेव के "गीत गोविंदम्” को समर्पित रहा। रंग, रस और राधा-कृष्ण प्रेम' शीर्षक यह सांस्कृतिक संध्या भारतीय संग्रहालय जो भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन है तथा प्रभा खेतान फाउंडेशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ। वसंत की मृदुल बयार के साथ यह आयोजन रंग, राग और भक्ति के अनुपम समन्वय का साक्षी बना।
कार्यक्रम में संस्कृतिकर्मी एवं लेखक संदीप भूतोड़िया की काव्यात्मक प्रस्तुति ने श्रोताओं को वृंदावन की आध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ दिया। शब्दों के माध्यम से राधा-कृष्ण के पवित्र प्रेम की अनंत संवेदनाएँ सजीव हो उठीं और संध्या का भावपूर्ण स्वर निर्धारित हुआ।