CCL 2023 में मनोज तिवारी, निरहुआ और आनंद विहारी यादव की भोजपुरी दबंग धमाल मचाने को है तैयार

लखनऊ: वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से 3 साल बाद एक बार फिर से सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग यानी सीसीएल का नया संस्करण 18 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसमें कुल 8 टीम भाग ले रही है। सीसीएल में एक बार फिर से भोजपुरी दबंग अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। सीसीएल को लेकर […]

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
February 10, 2023 • 3:54 PM  0
खेल
NEWS CARD
Logo
CCL 2023 में मनोज तिवारी, निरहुआ और आनंद विहारी यादव की भोजपुरी दबंग धमाल मचाने को है तैयार
“CCL 2023 में मनोज तिवारी, निरहुआ और आनंद विहारी यादव की भोजपुरी दबंग धमाल मचाने को है तैयार”
Favicon
Read more on sangritimes.com
10 Feb 2023
https://www.sangritimes.com/manoj-tiwari-nirhua-and-anand-vihari-yadavs-bhojpuri-dabangg-is-ready-to-rock-in-ccl-2023
Copied
CCL 2023 में मनोज तिवारी, निरहुआ और आनंद विहारी यादव की भोजपुरी दबंग धमाल मचाने को है तैयार
CCL 2023 में मनोज तिवारी, निरहुआ और आनंद विहारी यादव की भोजपुरी दबंग धमाल मचाने को है तैयार

लखनऊ: वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से 3 साल बाद एक बार फिर से सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग यानी सीसीएल का नया संस्करण 18 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसमें कुल 8 टीम भाग ले रही है। सीसीएल में एक बार फिर से भोजपुरी दबंग अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। सीसीएल को लेकर भोजपुरी दबंग के कप्तान और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सीसीएल न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को बल्कि पूरे भारतवर्ष को जोड़ने का काम करता है। सीसीएल को लेकर भोजपुरी दबंग के सभी कलाकार बेहद एक्साइटेड रहते हैं और इस बार भी हम धमाल मचाने वाले हैं। 3 साल बाद यह फिर से शुरू हो रहा है इसके लिए हम विष्णु जी सोहेल खान और सुनील शेट्टी का शुक्रिया अदा करते हैं।

वही आजमगढ़ के सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी सीसीएल के इस संस्करण की शुरुआत के लिए आयोजकों का आभार जताया और कहा कि सीसीएल से हम लोग दिल से जुड़े हैं। यह प्रतियोगिता सही मायनों में एक भारत श्रेष्ठ भारत की तस्वीर को परिलक्षित करता है जिसमें पूरे देश की फिल्म इंडस्ट्री एक साथ एक मंच पर आती है। यह भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का एक संदेश दे देती है। वही भोजपुरी दबंग के ऑनर आनंद विहारी यादव ने कहा कि सीसीएल से जुड़ना मेरे लिए अभूतपूर्व है। मैं एक बार फिर से 10 साल बाद भोजपुरी दबंग का ऑनर बना हूं। इसके लिए जिन लोगों ने मुझे इनकरेज किया सबों का शुक्रिया। वही सोहेल खान ने भोजपुरी दबंग और उनके खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके बिना यह टूर्नामेंट अधूरा है। उनके साथ खेलने में बहुत मजा आता है।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter