राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के  सदस्य ने 'दो दिवसीय साँई महोत्सव' पर दी शुभकामनाएँ

इंटरनेशनल साईं सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्षों के भाति इस वर्ष भी राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द एवं आपसी भाई-चारा को समर्पित कार्यक्रम साईं महोत्सव आयोजन समिति द्वारा दिनांक 6 व 7 दिसंबर को साईं धाम, (ज़िला न्यायालय के पास) अधिवक्ता कॉलोनी, मंझनपुर कौशांबी में आयोजित किया जाएगा।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Author
December 3, 2024 • 12:43 PM  0
देश
NEWS CARD
Logo
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के  सदस्य ने 'दो दिवसीय साँई महोत्सव' पर दी शुभकामनाएँ
“राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के  सदस्य ने 'दो दिवसीय साँई महोत्सव' पर दी शुभकामनाएँ”
Favicon
Read more on sangritimes.com
3 Dec 2024
https://www.sangritimes.com/member-of-national-commission-for-protection-of-child-rights-gave-best-wishes-on-two-day-sai-mahotsav
Copied
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के  सदस्य ने 'दो दिवसीय साँई महोत्सव' पर दी शुभकामनाएँ
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के  सदस्य ने 'दो दिवसीय साँई महोत्सव' पर दी शुभकामनाएँ
 
कौशांबी : इंटरनेशनल साईं सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्षों के भाति इस वर्ष भी राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द एवं आपसी भाई-चारा को समर्पित कार्यक्रम साईं महोत्सव आयोजन समिति द्वारा दिनांक 6 व 7 दिसंबर को साईं धाम, (ज़िला न्यायालय के पास) अधिवक्ता कॉलोनी, मंझनपुर कौशांबी में आयोजित किया जाएगा।
 
इस वर्ष का आयोजन महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने, जागरूकता बढ़ाने और उनके कल्याण को बढ़ावा देनें पर केंद्रित होगा। 
 
इस वर्ष “दो दिवसीय महिला एवं बाल सशक्तिकरण कार्यक्रम” के आयोजन में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के  सदस्य श्रीमती प्रीति भारद्वाज जी को अक्षित द्विवेदी ने मुख्य अतिथि रूप में आमंत्रित किया, परंतु पूर्व से ही निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पाई, इसका दुख जताते हुए उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएँ दी।
 
उन्होंने बोला “मैं ऐसे प्रतिष्ठित कार्यक्रम के आयोजन में इंटरनेशनल साईं सेवा ट्रस्ट के सफल आयोज़न की कामना करती हूं”
 
इस वर्ष का थीम है:
"बेटियाँ है देश की शान, उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का रखें पूरा ध्यान",
जो बालिकाओं की शिक्षा और उनके अधिकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर देता है।
 
पहला दिन: 6 दिसंबर 2024 – ज्ञान के माध्यम से सशक्तिकरण।
 
मुख्य कार्यक्रम
 
जागरूकता अभियान (बेटी बचाओ- बेटी पढाओ ):
"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" पहल पर आधारित यह जागरूकता अभियान बालिकाओं की शिक्षा, लिंग भेदभाव और लैंगिक समानता जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाएगा।
 
सांस्कृतिक कार्यक्रम:
स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, लोक नृत्य और सामाजिक मूल्यों पर आधारित नाटकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
 
प्रमुख चर्चा:
"बाल श्रम उन्मूलन और बाल संरक्षण कानून" पर चर्चा का नेतृत्व श्रीमती पूर्णिमा प्रांजल, अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशांबी करेंगी।
 
एडवोकेट सुरज चौरसिया, सोशल जस्टिस फोरम के सचिव, बच्चों और महिलाओं के लिए कानूनी सहायता के उपाय साझा करेंगे।
 
पुरस्कार वितरण:
सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने और सामुदायिक कल्याण में योगदान देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
 
दूसरा दिन: 7 दिसंबर 2024 –
दूसरे दिन का फोकस सामुदायिक कल्याण और कानूनी जागरूकता पर होगा।
 
मुख्य कार्यक्रम
 
1.सामुदायिक भोजन: 
लगभग 10,000 लोगों को एक साथ भोजन कराया जाएगा, जिससे एकता और सद्भाव का संदेश दिया जाएगा।
 
2.इंटरएक्टिव कानूनी जागरूकता सत्र:
सोशल जस्टिस फोरम द्वारा वकीलों और विशेषज्ञों के साथ अनौपचारिक चर्चा होगी, जिसमें कानूनी अधिकारों और न्याय तक पहुंच के तरीकों के बारे में बताया जाएगा।
 
सोशल जस्टिस फोरम का शुभारंभ:
फोरम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और कानूनी शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना है।
 
साई महोत्सव 2024 कौशांबी जिले में सामाजिक न्याय और कानूनी जागरूकता का नया अध्याय लिखेगा।
 
इंटरनेशनल साई सेवा ट्रस्ट की स्थापना नवंबर 2018 में डॉ. कृष्ण दत्ता द्विवेदी ने की थी। ट्रस्ट ने शिक्षा, सामाजिक समरसता और कानूनी सशक्तिकरण पर केंद्रित कई प्रभावशाली कार्यक्रम शुरू किए हैं।
सुशीला द्विवेदी, ट्रस्ट की अध्यक्ष, ने महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने और समानता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Author

Journalist

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter