स्वामी कैलाशानंद गिरि जी का संदेश: सनातन धर्म प्रसार, डॉ अभिषेक वर्मा को सम्मान-आशीर्वाद
नई दिल्ली : नई दिल्ली में आज आयोजित एक विशेष आध्यात्मिक संवाद के दौरान दक्षिण काली मंदिर के पीठाधीश्वर एवं निरंजनी अखाड़े के प्रमुख आचार्य परमपूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने शिवसेना–एनडीए गठबंधन एवं चुनाव के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा को सान्निध्य प्रदान करते हुए दिव्य आशीर्वाद दिए। इस अवसर पर सनातन धर्म, राष्ट्रधर्म, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म आदि-अनादि, शाश्वत एवं विश्वकल्याण का मार्गदर्शक है। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन की मूल भावना से जुड़ने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में स्वतः दिव्यता, सद्गुण और संतुलन का अनुभव करता है। गौ-सुरक्षा, भारतीय संस्कृति का संरक्षण और विश्व में सनातन मूल्यों का प्रसार प्रत्येक धर्मनिष्ठ नागरिक की पवित्र जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर डॉ. अभिषेक वर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि “यह मनुष्य का महान सौभाग्य है कि उसे मानव जन्म प्राप्त हुआ, उससे भी महान सौभाग्य कि वह भारत वर्ष में जन्मा, और इससे भी बढ़कर सौभाग्य यह कि वह सनातन धर्म से फलीभूत हिन्दू परिवार में जन्मा।