नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज टॉप मॉडल इंडिया 2025 का हुआ भव्य आयोजन
ब्यूटी पेजेंट थीम पर आयोजित हुए इस फैशन इवेंट में मिस एवं मिसेज कैटेगरी की फीमेल मॉडल्स ने अपने हुनर और स्टाइल से सबका दिल जीता।
मिस कैटेगरी में जयंती रॉय और मिसेज में चारपसी लूप ने जीता विनिंग टाइटल।
राजधानी जयपुर में बीते दिनों एम एम टी मॉडल की ओर से एवं आलमीन स्टूडियो के सहयोग से नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज टॉप मॉडल इंडिया 2025 का आयोजन दिल्ली रोड कूकस स्थित महाराणा पैलेस में किया गया। ब्यूटी पेजेंट थीम पर आयोजित हुए इस फैशन इवेंट में मिस एवं मिसेज कैटेगरी की फीमेल मॉडल्स ने अपने हुनर और स्टाइल से सबका दिल जीता।
आयोजक अशफाक शाह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य था देशभर की युवा और विवाहित महिलाओं को एक ऐसा मंच देना जहाँ वे आत्मविश्वास, प्रतिभा और खूबसूरती के साथ अपनी पहचान बना सकें। इस पेजेंट में देशभर के विभिन्न राज्यों जैसे बेंगलुरु, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, झांसी (उत्तर प्रदेश), जयपुर, भिवाड़ी, अजमेर और कोलकाता से मॉडल्स ने हिस्सा लिया और मंच पर अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया।