अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर दिया गया प्रशिक्षण

Pooja Padiyar
Pooja Padiyar Author
November 29, 2022 • 1:43 PM  0
देश
NEWS CARD
Logo
अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर दिया गया प्रशिक्षण
“अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर दिया गया प्रशिक्षण”
Favicon
Read more on sangritimes.com
29 Nov 2022
https://www.sangritimes.com/training-on-health-and-hygiene-given-by-adani-foundation
Copied
अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर दिया गया प्रशिक्षण
अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर दिया गया प्रशिक्षण

अदाणी फाउंडेशन द्वारा अदाणी पॉवर प्लांट में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अदाणी पॉवर प्लांट हेड प्रमोद सक्सेना ने बताया कि अदाणी द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत महिलाओं के लिए संचालित सहज कार्यक्रम के तहत् सेनेटरी पेड्स बनाकर इन्हें गाँव-गाँव में उपलब्ध कराकर किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। साथ ही महिलाओं के साथ मिलकर आजिविका विकास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

शोभा सक्सेना द्वारा उपस्थित सदस्यों को गाँव की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।वर्षा फाटक द्वारा सभी सदस्यों को माहवारी के दौरान सेनेटरी पेड का उपयोग करने की सलाह दी गई।

सीएसआर हेड गोपाल सिंह देवड़ा ने बताया कि क्षेत्र की महिलाओं का एक समूह बनाकर एक किसान उत्पादक संघ का गठन किया गया है, जिसमें 350 से अधिक महिलाएँ जुड़ी हुई हैं। 

परियोजना अधिकारी रामचरण चौधरी ने बताया कि गाँव में सेनेटरी पेड के उपयोग से लाभान्वित महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं द्वारा सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है और आज किशोरी बालिकाएँ और महिलाएँ जागरूक हो रही हैं।

Pooja Padiyar Author

News Writer

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu