अनूठा विवाह : 151 बुजुर्ग जोड़ों ने फिर लिए 7 फेरे, बारात में जमकर नाचे नाती-पोते

भारत विकास परिषद और अखिल विश्व गायत्री परिवार के सहयोग से आयोजित सामूहिक विवाह का नजारा अनोखा था। रिटायर्ड इंजीनियर विनोद गंगवाल व करीब 6-7 दुल्हा घोड़ी पर चढ़कर शादी रचाने आए।

Junja Ram
Junja Ram Author
October 31, 2022 • 2:21 PM  0
देश
NEWS CARD
Logo
अनूठा विवाह : 151 बुजुर्ग जोड़ों ने फिर लिए 7 फेरे, बारात में जमकर नाचे नाती-पोते
“अनूठा विवाह : 151 बुजुर्ग जोड़ों ने फिर लिए 7 फेरे, बारात में जमकर नाचे नाती-पोते”
Favicon
Read more on sangritimes.com
31 Oct 2022
https://www.sangritimes.com/unique-marriage-151-elderly-couples-took-7-rounds-again-grandchildren-danced-fiercely-in-the-procession
Copied
अनूठा विवाह : 151 बुजुर्ग जोड़ों ने फिर लिए 7 फेरे, बारात में जमकर नाचे नाती-पोते
अनूठा विवाह : 151 बुजुर्ग जोड़ों ने फिर लिए 7 फेरे, बारात में जमकर नाचे नाती-पोते

मध्य प्रदेश में हुए एक सामूहिक रूप से अनूठा विवाह कार्यक्रम हुआ. जिसमें 151 दंपतियों ने अपने जीवनसाथी से पुन: शादी कर सात फेरों के साथ सात वचन निभाने की कसम खाई। इस शादी समारोह में नाती-पातों ने जमकर डांस किया।

भारत विकास परिषद और अखिल विश्व गायत्री परिवार के सहयोग से आयोजित सामूहिक विवाह का नजारा अनोखा था। रिटायर्ड इंजीनियर विनोद गंगवाल व करीब 6-7 दुल्हा घोड़ी पर चढ़कर शादी रचाने आए। रिटायर्ड डिप्टी रेंजर महेश राठौर 62 वर्षीय भी दूल्हा बने। राठौर की कमर में दर्द था  वे नीचे नहीं बैठ पा रहे थे  इसलिए टेबल-कुर्सी पर ही विवाह की रस्में पूरी की। दंपती ने कहा कि भले ही कमर में दर्द हो, लेकिन हमारे हौंसले को ये दर्द भी रोक नहीं सकता।

एलआईसी के विकास अधिकारी मनीष शुक्ला व पत्नी शिवा शुल्ला ने अपनी यादों को ताजा करते हुए, 25 साल पुराने शादी के जोड़े को निकालकर पहना। बारात में बुजुर्ग और उनके दोस्तों ने जमकर डांस करते हुए फूलों की बारिश की। वृद्ध दंपतियों के चहरे भी खिल उठे। दंपतियों ने एक से बढ़कर एक शादी के जोड़े पहने थे। विनोद-सुनीता गंगवाल, सनत-चित्रा श्रीमली ने कहा समाज को जागरुक करने वाले इस तरह के आयोजन की बहुत जरूरत है।

नवकार नगर स्थित गार्डन में हुई शादी का ऐसा अनूठा उल्लास शहर में पहली बार देखने को मिला.l। गार्डन भी दुल्हन की तरह सजाया गया था। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अजय लाड़ ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य गृहस्थ जीवन में बढ़ रही दूरियों को कम करने का प्रयास है।  चिंता का विषय हो गई है कि वर्तमान समाज का पतन इतना हो गया है कि माता-पिता, दादा-दादी का बटवारा होने लगा है।

Junja Ram Author

Journalist at Sangri Times , Cover - Cinema , Entertainment etc. Email: junjaram@sangritimes.com

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu