फर्जी मिनरल वाटर फैक्ट्री पर छापा: उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा संदेश
दिल्ली कोर्ट के आदेश पर बाराबंकी में करोड़ों रुपये के नकली मिनरल वाटर का भंडाफोड़ बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) : दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट के सीधे आदेश पर आज बाराबंकी प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यूपीएसआइडीसी (UPSIDC) के …
दिल्ली कोर्ट के आदेश पर बाराबंकी में करोड़ों रुपये के नकली मिनरल वाटर का भंडाफोड़
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) : दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट के सीधे आदेश पर आज बाराबंकी प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यूपीएसआइडीसी (UPSIDC) के एग्रो पार्क स्थित एस.एम. हाईटेक सिटी प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री पर छापा मारा गया। यह कंपनी ग्राहकों को धोखा देने के लिए असली ‘CLEAR’ ब्रांड के नाम पर हूबहू नकली “CLEAR FRESH” ब्रांड का मिनरल वाटर पैक कर रही थी।
इस छापेमारी में पुलिस ने करोड़ों रुपये मूल्य की बड़ी मात्रा में नकली मिनरल वाटर की बोतलें, पैकेजिंग सामग्री और स्टिकर्स जब्त किए। कुर्सी थाना क्षेत्र की उमरा चौकी पुलिस की मौजूदगी में सभी उत्पादन सामग्री और बोतलों को सील कर दिया गया।