सोनी सब अपनी नई कंटेंट रणनीति के साथ प्रगतिशील कहानी कहने पर करेगा फोकस 

Pooja Padiyar
Pooja Padiyar Author
November 4, 2022 • 3:08 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
सोनी सब अपनी नई कंटेंट रणनीति के साथ प्रगतिशील कहानी कहने पर करेगा फोकस 
“सोनी सब अपनी नई कंटेंट रणनीति के साथ प्रगतिशील कहानी कहने पर करेगा फोकस ”
Favicon
Read more on sangritimes.com
4 Nov 2022
https://www.sangritimes.com/sony-sab-to-focus-on-progressive-storytelling-with-its-new-content-strategy
Copied
सोनी सब अपनी नई कंटेंट रणनीति के साथ प्रगतिशील कहानी कहने पर करेगा फोकस 
सोनी सब अपनी नई कंटेंट रणनीति के साथ प्रगतिशील कहानी कहने पर करेगा फोकस 

मुंबई: पिछले दो दशकों से सोनी सब हर उम्र के लोगों की पसंद को पूरा करते हुए अपने शोज़ से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। सोनी सब ने खुद को कॉमेडी चैनल से कहीं आगे बढ़ाया है, जहां हल्का-फुलका, रोचक और मस्ती से भरपूर कंटेंट था, अब यह बदलाव के एक अहम मोड़ पर है, क्योंकि यह एक ऐसा चैनल बन चुका है जोकि परिवार के हर व्यक्ति की पसंद को ध्यान में रखते हुए, लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी की कहानियां कहता है। इसके कंटेंट विविधता से भरपूर कहानियों का पर्याय हैं और यह रियल इमोशन तथा जीवन के सार वाली कहानियां कहने के अपने वादे को पूरा करता है। अपनी स्थिति को और मजबूती देते हुए, सोनी सब ने बतौर चैनल और ब्रांड, अपने सफर में एक नया अध्याय जोड़ने के लिये एक नया ब्रांड कैम्पेन लॉन्च किया है। इस चैनल का लक्ष्य एक फिलॉसफी के माध्यम से अपने दर्शकों के साथ इमोशनल कनेक्शन को मजबूत बनाना है। यह फिलॉसफी इस समझ पर आधारित है कि “जो रोज छोटी खुशियां देते हैं, वही रिश्ते तो बड़े होते हैं।”     

सोनी सब दूर की सोच रखने वाले ब्रांड के रूप में उभरकर सामने आया है, जोकि जीवन, समाज और लोगों की वास्तविक समस्याओं को सुलझाता है। सोनी सब का कंटेंट इन मुद्दों को पूरी गरिमा और उम्मीदों के साथ प्रस्‍तुत करता है। छोटे-छोटे लेकिन यादगार लम्हों को दिखाते हुए लोगों को जिंदगी का आनंद लेने के लिये प्रेरित करने वाला यह चैनल उम्मीद और सकारात्‍मकता देने का वादा करता है। साथ ही इस बात को भी ध्यान में रखता है कि इससे दर्शकों की सोच में भी बदलाव आए। परिवार के हर सदस्य की जरूरतों को पूरा करने के लिये, बदलाव की ओर रुख करता यह चैनल और भी ज्यादा प्रगतिशील कंटेंट देने की तरफ आगे बढ़ रहा है। चैनल आगामी महीनों में नए शोज़ लॉन्च करेगा, जिससे लिविंग रूम ब्रांड के रूप में इसकी छवि और मजबूत होगी।   

सोनी सब के ‘वागले की दुनिया’ में राजेश वागले की भूमिका निभा रहे सुमीत राघवन ने कहा, “सोनी सब ने अपने गुणव्‍त्‍ता कंटेंट और मूल्‍यों से संचालित कंटेन्‍ट से हम सभी की जिंदगी में छाप छोड़ी है। यह अपने दर्शकों को उम्‍मीद और सकारात्‍मकता देने के अपने वादे को निश्चित तौर पर पूरा करता है। सोनी सब जीवन के सार से भरी (स्‍लाइस ऑफ लाइफ) और मायने रखने वाली कहानियाँ दिखाता है। हमारी कहानियाँ जिन्‍दगी से आती हैं- आपकी जिन्‍दगी, मेरी जिन्‍दगी, हमारी जिन्‍दगी। ‘वागले की दुनिया’ ऐसे मुद्दे उठाता है, जिनसे लोग अपनी रोजाना की जिन्‍दगी और परिवार में रूबरू होते हैं। यह सचमुच दिल को छू लेने वाला है।”     

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Pooja Padiyar Author

News Writer

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter