हापुड़ में गौ सेवा के लिए एस्पायर ग्रुप सम्मानित
जनपद में गौ सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एस्पायर ग्रुप को सम्मानित किया गया। हापुड़ के प...
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) : जनपद में गौ सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एस्पायर ग्रुप को सम्मानित किया गया। हापुड़ के प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने एस्पायर ग्रुप को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की।
यह पहल हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना की अपील के बाद शुरू हुई, जिसमें उन्होंने आमजन, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं से जनपद के विभिन्न गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित 3,597 निराश्रित गोवंशों के लिए गर्मी के मौसम में चारे, पानी और उचित देखभाल की व्यवस्था में सहयोग का आह्वान किया था।
इस अभियान को प्रभावी बनाने में मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़ द्वारा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। प्रशासन की ओर से विभिन्न पक्षों के बीच समन्वय स्थापित कर गोवंश संरक्षण की इस मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है।
जिलाधिकारी द्वारा चलाई गई इस पहल से प्रेरित होकर कई सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और व्यक्तियों ने सहयोग का संकल्प लिया। इसी क्रम में एस्पायर ग्रुप ने आगे आकर गौवंशों के लिए लगभग 1,000 क्विंटल चारे की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी उठाई।